spot_img
spot_img

साजा में फोटो प्रदर्शनी में शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
विनय सिंह….

spot_img
spot_img
spot_img

साजा में फोटो प्रदर्शनी में शासकीय योजनाओं की दी जानकारी

विनय सिंह

बेमेतरा राज्य शासन के 4 वर्ष पूरा होने के पर 17 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। इस उपलक्ष्य में कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग द्वारा आज बुधवार को विकासखण्ड मुख्यालय साजा के जयस्तंभ चौक में विकास फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी श्री धनसिंह ठाकुर सहित बाजार में आये ग्राम रेंगा के लेखराम साहू, साजा के सूर्यकांत वर्मा, पीताम्बर साहू, गुरुकृपा स्व-सहायता समूह भेंडरवानी के अध्यक्ष कांति साहू एवं लेखापाल महेश्वरी साहू सहित स्कूली विद्यार्थियों एवं अन्य नागरिकों ने प्रदर्शनी स्थल में आकर विकास फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान जनसंपर्क विभाग के सहायक सूचना अधिकारी श्री राहूल बघेल एवं जागेश्वर राव शिंदे सहायक ग्रेड-3 ने प्रदर्शनी में आये लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। प्रदर्शनी में योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए जनमन पत्रिका, न्याय के चार साल, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और योजनाओं की जानकारी युक्त पाम्प्लेट आदि पत्रिकाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। प्रदर्शनी में आये युवा, बुजुर्ग, बच्चे एवं महिलाओं ने योजनाओं से संबंधित पुस्तिकाओं का अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ मिलेट मिशन, वनोपज खरीदी, छत्तीसगढ़ न्याय की नई परिभाषा, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, राजीव युवा मितान क्लब, बिजली बिल हाफ योजना, कृष्णकुंज, श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना आदि की जानकारी फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से दी गयी। आगामी फोटो प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार 22 दिसम्बर को विकासखण्ड/नगर पंचायत मुख्यालय नवागढ़ के साप्ताहिक बाजार में किया जाएगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा में छात्रावास व्यवस्था पर बड़ा सवाल! अधीक्षिका की कथित गैरहाजिरी पर मचा हड़कंप, BEO बोले—“छुट्टी नहीं ली है, नोटिस जारी करता हूं!”🔥 छात्रावास...

लैलूंगा के लारीपानी कन्या छात्रावास में लापरवाही का आरोप!छात्रावास की अधीक्षिका पर मनमानी के सवाल! स्कूल और हॉस्टल से कथित तौर पर नदारद, मुकडेगा...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS