spot_img
spot_img

नर्मदा व्यपवर्तन योजना
नहरों के निर्माण से मिल रही अतिरिक्त सिंचाई सुविधा

spot_img
spot_img
spot_img

नर्मदा व्यपवर्तन योजना
नहरों के निर्माण से मिल रही अतिरिक्त सिंचाई सुविधा

धर्मेंद्र गायकवाड़


बेमेतरा -नर्मदा व्यपवर्तन सिंचाई योजना का निर्माण बेमेतरा जिले के विकासखण्ड साजा के अंतर्गत ग्राम नवागांवखुर्द के पारा नर्मदा नाले पर किया गया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता चंद्रशेखर शिवहरे ने बताया कि जिला मुख्यालय से इस सिंचाई योजना की दूरी 65 किमी है। योजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 975 हे. है। इस योजना का निर्माण वर्ष 1969 में प्रारंभ किया गया तथा 1970 में पूर्ण किया गया। इस योजना का कैचमेंट एरिया 72 वर्ग किमी है, परन्तु कैचमेंट एरिया से पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं होने के कारण सुरही व्यपवर्तन योजना की दायी तट नहर से इस योजना को जल उपलब्धत कराना पड़ता है। नर्मदा व्यपवर्तन योजना की नहरों की रूपांकित क्षमता 45 क्यूसेक है। कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के प्रयास से इसकी क्षमता को बढ़ाकर 100 क्यूसेक करने के लिये नहरो का रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य किया गया है। रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य पूर्ण होने के उपरान्त इस योजना की रूपांकित सिंचाई क्षमता 975 हे. के साथ-साथ 1023 हे. में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा प्रदान की जा सकेगी। इस प्रकार योजना की कुल सिंचाई क्षमता 1998 ह हो जावेगी। जिससे साजा क्षेत्र के 16 ग्रामों नवागांव कला, पथर्रीकला, भटगाव, परपोड़ी, तिरियाभाट, खुरुसबोड़, जामगांव, कोहकाबोड, बुधवारा, बासिन, देवकर तुमड़ीपार, बगडुमार बुड़ेरा, कमकावाड़ा एवं सोनपांडर को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...