सवारियों से भरी तेज रफ्तार पिकप पलटी,13 घायल,छठी निमंत्रण से आ रहे थे वापस

spot_img

सवारियों से भरी तेज रफ्तार पिकप पलटी,13 घायल,छठी निमंत्रण से आ रहे थे वापस

धरमजयगढ़ के गेरसा में बीती शाम तकरीबन 8 बजे के आसपास छठी निमंत्रण से वापस आ रही सवारियों से भरी एक तेज रफ्तार पिकप पलट गई वहीं हादसे में महिला और बच्चे समेत कुल 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर तत्काल अस्पताल की एंबुलेंस और धरमजयगढ़ थाने की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर आए जहां उनका उपचार किया जा रहा है।आपको बता दे की खम्हार के कई ग्रामीण आज घरघोड़ा के राबो छठी निमंत्रण में गय हुए थे और वापसी के दौरान गेरसा के पास पिकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमे महिलाए सवार थी वहीं दुर्घटना के बाद पिकप चालक वहां से भाग गया तथा मौके पर तत्काल एंबुलेंस पहुंची और तत्काल उन्हे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने अस्पताल लाया गया इधर दुर्घटना की खबर के बाद अस्पताल में लोगो की भीड़ जमा हो गई।वहीं घायलो ने बताया की वो छठी निमंत्रण से वापस आ रहे थे इस दौरान यह दुर्घटना घटी है।फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।वहीं दुर्घटना के बाद ग्राम पंचायत सरपंच सचिव भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए 6 आरोपियों पर भी कार्रवाई

ऑपरेशन आघात के तहत  ग्राम पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार     रायगढ़, 20 सितंबर ।  नशे के विरुद्ध जिले में...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पकड़े गए 6 आरोपियों पर भी कार्रवाई

ऑपरेशन आघात के तहत  ग्राम पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार     रायगढ़, 20 सितंबर ।  नशे के विरुद्ध जिले में...

RAIGARH NEWS