प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

प्रेस विज्ञप्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा श्रद्धांजलि देने हेतु दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया।

शोकसभा में हीरा बा को नमन करते हुए दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीरा बा के स्वास्थ्य में सुधार और शीघ्र ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल मिलने खबर गुरुवार को मिली परंतु आज सुबह माता हीरा बा के दुखद निधन की जानकारी प्राप्त हुई तो मन स्तब्ध रह गया। देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद पर आसीन व्यक्ति नरेंद्र मोदी की माता का निधन हुआ लेकिन फिर भी मां भारती के सेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी माता की अंत्योष्टि एक सादगी भरे तरीके से की और आह्वान किया कि भारतीय जनता पार्टी के कोई भी नेता या मंत्रीमंडल का सदस्य अंत्येष्टि पर शामिल ना होते हुए सीधा अपने कार्य पर लगे रहे और अपने घर से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आखरी बार जब अपनी मां से मिले थे तब उनकी माँ ने कहा था कि “जीवन मे काम करो बुद्धि से, जीवन जियो शुद्धि से” प्रधानमंत्री मोदी आज माता की अंत्येष्टि के पश्चात कोलकाता मे आयोजित वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा सम्मिलित हुए यह उनकी सादगी और प्रधानमंत्री के कार्यों के प्रति सजगता को दर्शाता है, ऐसे कर्मयोगी के संस्कार उन्हें हीरा बा जैसी माता से ही मिले हैं, हीरा बा को जितना नमन किया जाए कम है।

शोकसभा में दुर्ग शहर के पूर्व पार्षद निलेश मडामे के दुखद निधन पर भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोकसभा में प्रमुख रूप से दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, रविशंकर सिंह, पूर्व विधायक जागेश्वर साहू, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर नटवर ताम्रकार, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह राजपूत, संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, बसंत चंद्राकर, अनिल साहू, मंत्री दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, बोधन यादव, सह कोषाध्यक्ष चंचल बाफना, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, व्यापारिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर, अजय तिवारी ,चैनसुख भट्टड़, जगदीश गुप्ता, आईटी सेल जिला संयोजक राजा महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष लुकेश बघेल, शेखर चंद्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, दीपक चोपड़ा, नवीन जैन, फत्ते वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उपासना चंद्राकर, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संतोष कोसरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विनायक ताम्रकार, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक विनायक नातू, अलका बाघमार, आशा सुब्बा, गायत्री वर्मा, हिमा साहू, अमिता बंजारे, मदन बढ़ई, सुनील साहू, सुरेंद्र कौशिक, संतोष तिवारी, विजय ताम्रकार, बंटी चौहान, संदीप जैन, शिव निषाद, पोषण साहू, राकेश यादव, सतीश साहू, अनूप तिवारी, मनोज शर्मा, रितेश शर्मा, गौरव शर्मा, आशीष निंमजे, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह ठाकुर, ईश्वर देवांगन, निलेश अग्रवाल, मुकेश बेलचंदन, दिलीप गुप्ता, शीतल जांगिड़, आह्लिया यादव, प्रवीण यदु, ताम्रध्वज साहू उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...