आदर्श कुम्हार समाज ब्लॉक लैलूंगा का वर्ष 2023 की प्रथम बैठक संपन्न हुई,

spot_img

आदर्श कुम्हार समाज ब्लॉक लैलूंगा का वर्ष 2023 की प्रथम बैठक संपन्न हुई,

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

लैलूँगा/ आदर्श कुम्हार समाज विकास समिति जिला रायगढ़ अंचल ब्लॉक लैलूंगा का ब्लॉक स्तर में इस वर्ष की प्रथम बैठक 9 जनवरी 2023 को ग्राम बांसडाँड़ (लैलूंगा) में रखा गया, जिसमें प्रमुख रूप से कुम्हार समाज महासभा-2023 स्थान कुसमुरा (रायगढ़) के संबंध में तथा कुम्हार समाज की सामाजिक समस्याओं/निराकरण, शिक्षा, आर्थिक स्थिति में सुधार एवं विभिन्न चर्चायें हुई, यह बैठक आदर्श कुम्हार समाज विकास समिति जिला रायगढ़ का अध्यक्ष रामचरण कुम्भकार, उपाध्यक्ष जयलाल राणा के अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ, सह पदाधिकारीगण कोषाध्यक्ष विद्याधर राणा, संरक्षक मिनकेतन राणा, कार्यकारणी सदस्य दुर्योधन राणा जोन प्रभारी कन्हैया चक्रवर्ती एवं इस जिला अंचल ब्लॉक घरघोड़ा अध्यक्ष माधव राणा, ब्लॉक तमनार अध्यक्ष झुमुकलाल कुराल, पुसौर अध्यक्ष भागीरथी राणा तथा अन्य पदाधिकारी गण व बहुतयात संख्या में कुम्हार समाज के लोग उपस्थित रहे।

इस कुम्हार समाज के जिलाध्यक्ष का कहना है कि इस बैठक में इस ब्लॉक स्तर की समस्याओं पर बड़ा व्यापक चर्चा हुईं जिसमें कुम्हार जाति समाज का एक प्रमुख कार्य मिट्टी के बर्तन व खबर तथा टेराकोटा सामग्री बनाना है।
जिसमें आज के युग में आधुनिक उपकरण जैसे इलैक्ट्रिक चाक तथा विभिन्न मशीनरी समान की आवश्यकता है, परंतु कुम्हार जाति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से इस आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो सका है, इस विषय पर शासन एवं प्रशासन स्तर में मांग करने की बात कही गई।

इस ब्लॉक लैलूंगा अन्तर्गत बैठक अध्यक्ष निशामणि कुराल, उपाध्यक्ष तुलेश्वर कुराल, कोषाध्यक्ष दुर्बादर चक्रवर्ती, सह-सचिव सुरत चक्रवर्ती, संरक्षक-सहनी कुराल, बंशीधर चक्रवर्ती तथा प्रत्येक ग्राम प्रमुखों एवं प्रत्येक कुम्हार परिवार के मुखिया/सदस्यों समस्त उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

CHHATTISGARH NEWS

Sukma IED Blast: सुकमा में विस्फोटक नष्ट करने के दौरान ब्लास्ट, CRPF के 4 जवान घायल; 2 की हालत गंभीर

Sukma News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों के विनष्टीकरण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। भेज्जी थाना क्षेत्र के एलार्मडगु कैंप के पास...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...