WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूंगा थाना क्षेत्र में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ ?

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

लैलूंगा थाना क्षेत्र में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ ?

लैलू़ंगा :- इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सुदूर इलाके के लैलूंगा थाना अंतर्गत अपराधिक गतिविधियों में दिनों दिन इजाफा होने का सिलसिला बदस्तूर जारी है । जैसे नशाखोरी, नशीले दवाओं का खुलेआम सप्लाई के साथ – साथ मारपीट, लड़ाई – झगड़ा विवाद, चोरी, हत्या, बलात्कार, जुआ, सट्टा, गांजे की तस्करी के अलावा यदि विभिन्न घटनाओं पर बारिकी से गौर किया जाये तो फिलहाल पुलिस थाना लैलूंगा में पहले की आपेक्षा अपराधिक गतिविधियों में बेहतासा वृद्धि होने से आम जनमानस में डर तथा भय का माहौल बना हुआ है । पुलिस के प्रति आम जनता के मन में पुलिस यानी सिर्फ और सिर्फ अवैध वसूली करने वाला विभाग माना जाने लगा है । वहीं आपको को बता दें की जुआड़ियों से रेट फिक्स कर प्रति दिन के हिसाब से प्रति माह लाखों रूपये की अवैध वसूली के साथ ही गौवंश से भरी ट्रकों को गाड़ियों को पार कराने तथा लाखों रूपये की कबाड़ से लदी ट्रकों को पार कराने जैसे संगीन अपराधों में लैलूंगा पुलिस के हाथ होने से पुलिस के प्रति लोगों के जुबान पर तरह – तरह की बातें सुनने को मिल रही हैं । आम जनता तमाम अपराधों की जिम्मेदार लैलूंगा पुलिस को मान रही है । तो ऐसे में क्या समझा जाये ? वैसे भी आधिकांश मामलों के कोई भी प्रकरण हो थाने तक जाने के बाद वह तुरंत सैटिंग हो जाती और कई ऐसे मामले भी हैं जिनमें गाँव देहात के गरीब जनता से मोटी रकम वसूल कर फिर उसे न्यायालय तक घसीट दी जाती है । लैलूंगा थाना क्षेत्र में बाहरी लोगों का जैसे फेरी वालों और धुमंतु प्रजातियों के लोगों का अंबार लगा हुआ है । जो की आये दिन रैकी कर चोरी, डकैती जैसे अपराधों को अंजाम देते हैं । जबकी इन लोगों पर पुलिस की विशेष निगरानी होनी चाहिए । लेकिन ऐसा करेगा कौन ? वहीं एक कहावत भी है “जब सैंय्या भये कोतवाल तो डर काहे का” अब यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा की लैलूंगा पुलिस प्रशासन में क्या कुछ खास कसावट या बदलाव लाई जाती है । अपराधिक गतिविधियों में कब तक अंकुश लग पायेगी या नहीं यह तो भविष्य ही बतायेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में भगवान सहस्रबाहु की भव्य प्रतिमा का अनावरण, शिक्षा और नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने पर हुआ मंथन

स्वास्थ्य और वित्त मंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण रायगढ़। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS