WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 जनवरी को रहेंगे कोरबा जिला प्रवास पर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

//समाचार//
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 13 जनवरी को रहेंगे कोरबा जिला प्रवास पर

विधानसभा क्षेत्र पाली तानाखार के ग्राम पिपरिया और लाफा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जनता से करेंगे सीधे संवाद

कोरबा 12 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 13 जनवरी को जिले के पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया और लाफा में आमजनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल 13 जनवरी सुबह 11.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12ः15 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 3ः00 बजे से ग्राम लाफा में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे पाली विश्रामगृह पहुंचेंगे और वहां संध्या 6ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और पाली में ही रात्रि विश्राम करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जनता से सीधे संवाद कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के साथ उनकी समस्याओं और सुझावों का भी निराकरण कर रहे हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

CHHATTISGARH NEWS

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

RAIGARH NEWS

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में 17 अगस्त 2026 की रात पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग...