मिलूपारा में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का लैलूँगा विधायक चक्रधर सिंह के आतिथ्य में भव्य शुभारम्भ…

मिलूपारा में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का लैलूँगा विधायक चक्रधर सिंह के आतिथ्य में भव्य शुभारम्भ…

तमनार/केलो कोयलांचल आदिवासी बाहुल्य जनपद तमनार के केलो नदी के आंचल में बसा ग्राम मिलुपारा में केलो मैया सेवा समिति ग्राम पंचायत मिलुपारा लालपुर द्वारा महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित किया गया है।प्रतियोगिता में स्थानीय टीम तमनार,रायगढ़,दुर्ग भिलाई,छत्तीसगढ़ के साथ मध्य प्रदेश,दिल्ली हरियाणा,महाराष्ट्र,झारखंड के खिलाडियों ने भाग लिया है। सर्वप्रथम केलो मैया सेवा समिति द्वारा मुख्य अतिथि चक्रधर सिंह सिदार विधायक लैलूंगा अन्य विशिष्ट अतिथियो का आतिशबाजी,गाजे-बाजे के साथ पुष्पहार से स्वागत सत्कार किया गया। भारतमाता की पूजा अर्चना कर फीता काटकर महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुभारम्भ किया गया।नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य से स्वागत किया गया। विधायक चक्रधर सिंह सिदार ने खेल खिलाड़ियों व आयोजन समिति को कबड्डी प्रतियोगिता व नव वर्ष की शुभकामनाएं देते कहाकि सभी खिलाड़ी अनुशासित खेल भावना से खेलकर लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र रायगढ़ छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें।उन्होंने आयोजन समिति द्वारा महिला कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य व निर्विघ्न आयोजन हेतु बधाई देते खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 हजार व ट्रॉफी,द्वितीय पुरुस्कार 15 हजार व ट्रॉफी, तृतीय व चतुर्थ पुरुस्कार 10 हजार रुपये व ट्रॉफी,पंचम,षष्टम, सप्तम व अष्टम पुरुस्कार 5 हजार रुपये व ट्रॉफी,आल राउंडर 2 हजार रुपये व ट्रॉफी,बेस्ट रेडर व डिफेंडर को 1500 रुपये व ट्रॉफी अन्य आकर्षक पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
महिला कबड्डी प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चक्रधर सिंह सिदार विधायक लैलूंगा ,अध्यक्षता विजया कुमरा हिंडाल्को , विशिष्ट अतिथि बिहारी लाल पटेल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तमनार, मानिकचंद पटनायक ब्लॉक उपाध्यक्ष ,रूपेश पटेल युवा कांग्रेस विधनसभा अध्यक्ष,कलावती टीकम सिंह सिदार सरपंच मिलूपारा, सुकांति गोवर्धन राठिया सरपंच लालपुर,राजेन्द्र महाराज,जयदयाल बेहरा,लाल चन्द साहू अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में
समिति के अध्यक्ष बंशीधर चौधरी अध्यक्ष भाजपा मंडल रोडपाली , उपाध्यक्ष गोवर्धन राठिया सरपंच प्रतिनिधि, कोषाध्यक्ष दिलीप नायक , प्रवक्ता नित्यानंद नायक, सचिव सुकलाल चौहान, सह सचिव प्रेम शंकर पटेल , मीडिया प्रभारी अशोक पटेल उपसरपंच ग्राम पंचायत लालपुर ,कार्यालय प्रभारी उद्धव सिंह भगत उप सरपंच ग्राम पंचायत मिलुपारा एवं समिति के सभी सदस्य गण सैकड़ों ग्रामीणजन खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...