नाबालिग बालिका को भगा ले जाने में सहयोगी रहा आरोपी गिरफ्तार

चंद्र शेखर जायसवाल

मुख्य आरोपी सहित उसके एक सहयोगी को पहले ही भेजा गया था जेल

लैलूंगा/लैलूंगा पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मदन सिदार पिता राजेंद्र सिंह सिदार उम्र 38 वर्ष निवासी दियागढ़ थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अपने गांव के मानसिंह के साथ अभिलाल सिदार को नाबालिग को उसके घर से भगा ले जाने में सहयोग किया था । लैलूंगा पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी अभिलाल सिदार और मानसिंह को पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । घटना के संबंध में पीड़‍ित बालिका के पिता द्वारा दिनांक 11/03/2021 को थाना लैलूंगा में उसकी नाबालिग बालिका को 08/03/2021 के रात्रि अभिलाल सिदार द्वारा बहला फुसलाकर कहीं भगा ले जाने की शंका जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, रिपोर्ट पर अप.क्र. 80/2021 धारा 363 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर बालिका को आरोपी अभिलाल के कब्जे से दस्तयाब कर बालिका का कथन कराया गया जिसमें बालिका बताई कि अभिलाल शादी का प्रलोभन देकर उसके दो साथी मानसिंह और मदन सिदार के साथ गांव से भगाकर सारंगढ़ ले गया था जहां अभिलाल सिदार जबरन शारीरिक संबंध बनाया । प्रकरण में धारा 366,376,34 भादवि 4,6,8,12 पोक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी मुख्य आरोपी अभिलाल सिदार तथा सहयोगी मानसिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । आरोपी मदन सिदार पुलिस की पतासाजी की जानकारी पाकर गांव से फरार हो गया था और लुक छिप कर रह रहा था जिसे दिनांक 12.05.2022 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा विधानसभा के NSUI ब्लॉक अध्यक्ष रोशन साहू ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं,...

CHHATTISGARH NEWS

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...