बेशकीमती शासकीय जमीन पर अवैध कब्जाधारियों पर तहसीलदार की बड़ी कार्यवाही ….. जारी किया नोटिस

बेशकीमती शासकीय जमीन पर अवैध कब्जाधारियों पर तहसीलदार की बड़ी कार्यवाही ….. जारी किया नोटिस

चंद्रशेखर जायसवाल

ग्रामीण पटवारी पर लेनदेन कर कब्जा कराने के लग रहे आरोप !!

रायगढ़/ घरघोड़ा के ग्राम पंचायत चोटिगुड़ा में अवैध बेजाकब्जा धारियों की आई बाढ़ सी आ गई है, शासन की बेशकीमती जमीन पर लोगो ने छोटे – बड़े झाड़ के जंगल खसरा न 10/1 रकबा 59.775 में अतिक्रमण कर मकान निर्माण कर रहे है और पटवारी चैन की नींद सो रहा था । ग्रामीण की शिकायत पर तहसीलदार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बेजाकब्जा करने वाले 20 लोगो को नोटिस जारी किया गया है जिसमे ऋषिकेश पिता विरची दौलत पिता ऋषिकेश मंगल पिता कुलधर जगदीश पिता निरजन प्रहलाद पिता ऋषिकेश माधव पिता विरंची हरशंकर पिता परसू धोबनिन पति पद्मनाभो , डिलेश्वर पिता पालेश्वर रामकुमार पिता सहदेव जयानन्द पिता माधव जयजयराम पिता रवि मंगल पिता रवि संतोष पिता लबोराम बोधराम पिता दल्लू लवोराम पिता दल्लू पांडवो पिता जनकराम सदाशिव पिता लुकेश्वर घसियाराम पिता रामसिंह सभी निवासी चोटीगुड़ा तहसील घरघोड़ा को निर्माण कार्य पर रोक लगाये स्थगन आदेश जारी किया गया है । बताना लाजमी होगा कि ग्राम पंचायत में इतने बड़े पैमाने में शासन के बहुमूल्य जमीन पर बेजाकब्जा धारियों के द्वारा अतिक्रमण कर निर्माण करना हल्का पटवारी की मिलीभगत की बात सामने आ रहे है । मामले की जानकारी के पश्चात तहसीलदार घरघोडा विद्याभूषण साव ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अवैध बेजाकब्जा धारियों को नोटिस जारी कर मय दस्तावेज जवाब मांगा गया है । उपस्थित होकर दस्तावेज पेश नही करने पर एकतरफा कार्यवाही करने का आदेश जारी किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा के डॉ. लखन लाल पटेल का बड़ा कमाल! CMC Vellore से हासिल की PGDFM डिग्री, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को मिलेगी नई ताकत

7 साल की सेवा, अब राष्ट्रीय पहचान! CMC Vellore से PGDFM कर लौटे डॉ. लखन लाल पटेल, लैलूंगा को मिला फैमिली मेडिसिन विशेषज्ञ पत्रकार...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा, कोतरारोड़ और जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन आघात का ताबड़तोड़ प्रहार, 48 घंटे में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्तअवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा, सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर    पत्रकार हीरालाल...