WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

नियमों को ताक में रखाकर सड़क से लगी शासकीय भूमि पर पाट रहे फ्लाई ऐश…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

नियमों को ताक में रखाकर सड़क से लगी शासकीय भूमि पर पाट रहे फ्लाई ऐश…..

सड़क से लगी बेशकीमती शासकीय भूमि को सरपंच के द्वारा कब्जा करने रचा जा रहा षड्यंत्र??…

रायगढ़:- जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर काशीराम चौक से औरदा होते हुए पुसौर पहुँच मुख्य मार्ग में औरदा गोदाम के सामने शासकीय भूमि पर पचासों डंपर फ्लाई ऐश डाला जा रहा है परंतु सड़क से गुजरने वाले प्रशासन के अधिकारियों को नहीं नजर नही आ रहा है यहाँ तक पर्यावरण के उच्च अधिकारियों का भी रवैया गैर जिम्मेदाराना हो गया है। पर्यावरण अधिकारी को सूचना देने के 1 सप्ताह गुजर जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है साथ स्थानीय जनता से चुने जिम्मेदार जनप्रतिनिधि भी पल्ला झड़ने का काम कर रहे है , पूरे मामले में पर्यावरण अधिकारी के संरक्षण में पंचायत प्रतिनिधि और ट्रांसपोर्टर की भूमिका सवालों के घेरे में आता है ।

बता दें कि औरदा मार्ग में सड़क किनारे महीनो से औद्योगिक मल बेतरतीब डंप किए गए हैं जिससे एनजीटी के नियमों की धज्जियां तो उड़ ही रही है साथ ही दिन-ब-दिन ठंड कम होती जा रही है और गर्मी बढ़ती जा रही है जिससे हवाओं में उड़कर फ्लाई एस के कण आने जाने वाले राहगीरों के आंख कान में समा रही है! तथा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है महीनों से औरदा गोदाम के सामने फ्लाई एस डंप किया गया है और जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं इसके ऊपर किसी प्रकार का मिट्टी भी नहीं डाला गया है तथा फ्लाई एस के संबंध में औरदा के सरपंच से पूछने पर मीडिया को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा वही मामले के संबंध में पर्यावरण के उच्च अधिकारी को सूचना दिए लगभग एक पखवाड़े बीत जाने के बावजूद मामले को लेकर कार्यवाही करना तो दूर संज्ञान तक नहीं लिया है! पर्यावरण अधिकारी से पुनः पूछने पर चेक करवाने की बात कही गई है ।

क्या कहते हैं सरपंच…
पंचायत एरिया में जिसने फ्लाई ऐश डस्ट डाला है उसकी मुझे जानकारी नही है और जिसे मैंने पंचायत से प्रस्ताव बनाकर अमन ट्रांसपोर्ट को डालने की सहमति दी हैं
(सरपंच ग्राम पंचायत औरदा )

बहरहाल जिस तरह रायगढ, तमनार, घरघोड़ा, खरसिया हाईवे मार्ग में जगह जगह सड़क किनारे कम्पनियों के द्वारा नियमों को ताक में रखते हुए बेतरतीब फ्लाई ऐश डाल कर छोड़ दिया है जो लोगो की जान आफत में आ गई है लोगो को सांस , एलर्जी , स्किन , जैसे गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ रहा है । पूरे मामले पर जिला कलेक्टर से लोगो ने कड़ी कार्यवाही की उम्मीद लगाए हुए है जिससे लोग प्रदूषण मुक्त जीवन यापन कर सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

CHHATTISGARH NEWS

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, खेल मंत्रालय ने जारी की सूची

नई दिल्ली। भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के तहत अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। एथलेटिक्स,...

RAIGARH NEWS

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्राइवेट गार्ड के पेट में लगी गोली

रायगढ़। जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में 17 अगस्त 2026 की रात पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग...