लैलूंगा मार्ग की जनसुवाई के नाम पर एडीबी कर रहा लाखों का भ्रष्टाचार…..

लैलूंगा / रायगढ़ जिले के बाकारूमा से लैलूंगा पहुंच मार्ग जो कि 22 कि. मी. की उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य हेतु ए. डी. बी. के अंतर्गत सड़क चौड़ीकरण में प्रभावित किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा का प्रकरण के लिए स्थनीय प्रशासन एवं एडीबी प्रोजेक्ट कंपनी के द्वारा बगुडेगा के बाद दिनांक 27 मई 2022 को पशु औषधालय प्रांगण राजपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था । वहीं आपको बता दें कि यह जनसुनवाई स्थल पर बैठक की व्यवस्था को लेकर लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक हृदय राम राठिया तथा एडीबी के सब इंजिनियर गुप्ता ने पूर्व विधायक हृदय राम राठिया को जमीन पर बैठने को कहने पर हृदर राम राठिया भड़क उठे और सवालों की झड़ी लगा दिए । जो कि बहुत ही गहमा – गहमी के बीच हुआ भरपूर विरोध के बीच जनसुनवाई संपन्न हुआ । जहाँ राजपुर के प्रभावित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा जनसुनवाई का पुरजोर विरोध किया गया । दरअसल जनसुनवाई की जानकारी ग्रामीण किसानों को नहीं दी गई थी । जिससे किसानों में इस जनसुनवाई के लिए नाराजगी जाहिर की है । आपको बता दें कि उक्त जनसुनवाई ऐसी थी कि न तो किसानों और जनप्रतिनिधियों के लिए बैठने की व्यवस्था भी नहीं था । पीने के लिए पानी का भी इंतजाम नही किया गया था । जबकि एडीबी के सब इंजिनियर का कहना था कि एडीबी ने प्रत्येक गाँव की जनसुवाई के नाम पर पाँल लाख रूपये एसडीएम कार्यालय में राशि दमा किया गया है। इस संबंध में जनसुनवाई कराने वाली एडीबी के कर्मचारियों से पूछा गया तो अपना पल्ला झाड़ते नजर आए । वहीं लैलूंगा तहसीलदार ने झूठ बोलते हुए यह कह दिया की सभी को नास्ता पानी करा दिया है कहकर स्वयं फंस गये, तहसीलदार की सुनकर लोग खूब खरी खोटी सुनाये । उन्होंने कहा कि उनके द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व के पास जमा कर दिया गया है । जिनके द्वारा व्यवस्था कराया जाना था, लेकिन ऐसा कुछ नजर नहीं आया । जनसुनवाई के अधिकारी तहसीलदार से जब इसकी जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने बताया कि उन्हें किसी तरह की राशि प्राप्त नहीं हुई है । तहसीलदार ने तो झूठ की हद को पार करते हुए बताया कि किसानों के लिए नाश्ता एवं पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। और सबने नाश्ता भी किया है जिस पर किसानों ने उक्त बात को सिरे से खरिज करते हुए कहा कि इस तरह की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

CHHATTISGARH NEWS

ग्रामीण अंचल की बेटी बनी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सराहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

सुशासन तिहार में मेधावी छात्रा कुसुम लता बिप्रे का सम्मान, टैबलेट देकर बढ़ाया उत्साह रायपुर--धमतरी जिले के छोटे से ग्राम कंडेल की बेटी कुमारी कुसुम...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...