कापू पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार…..

spot_img

● *कापू पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार*…..

● *पीड़ित युवती ने आरोपी पर मुंबई के सांताक्रुज थाने में दर्ज कराई थी दुष्कर्म की रिपोर्ट*….

● *केस डायरी मिलते ही #कापू पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही*….

● *एफआईआर कर आरोपी को ली हिरासत में, दुष्कर्म के अपराध में भेजा गया रिमांड पर*…..

*रायगढ़* । गत दिनों एसपी ऑफिस रायगढ़ में मुंबई (महाराष्ट्र) के सांताक्रूज थाने से बिना नंबरी दुष्कर्म मामले की डायरी प्राप्त हुई । अपराध डायरी के अवलोकन पर पीड़िता एवं अपराध घटनास्थल जिले के थाना कापू से संबंधित होना पाये जाने पर केस डायरी अग्रिम जांच कार्यवाही के लिए थाना कापू भेजा गया । जहां कल थाना कापू में थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक बलदेव साय पैकरा द्वारा बिना नंबरी केस डायरी से *आरोपी समीर मिंज (उम्र 28 साल) निवासी कापू* के विरुद्ध दुष्कर्म का अपराध (धारा 376,313 आईपीसी) के तहत पंजीबद्ध किया गया और मामले की पीड़िता से संपर्क कर पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराये ।

पीड़िता बताई कि दिसंबर 2018 से उसका समीर मिंज के साथ प्रेम संबंध है । समीर इसे शादी का प्रलोभन देकर गांव के बाहर सुनसान स्थान पर इसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है जिसके बाद कई बार समीर शादी का दिलासा देकर शारीरिक शोषण किया । इस बीच समीर काम करने मुंबई जा रहा हूं कहकर गया और वापस नहीं आया । मुंबई में रहकर मोबाइल से संपर्क रखा था । कुछ दिनों पहले समीर के द्वारा शादी करने का विश्वास दिलाकर अपने पास मुंबई बुलाया जिस पर मुंबई गई । जहां पहुंचने के बाद समीर शादी से इंकार करने लगा । काफी समझाने के बाद भी अपनाने से साफ इंकार करने पर थाना सांताक्रुज में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई और वापस रायगढ़ अपने गांव आ गई ।

आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध के बाद थाना प्रभारी कापू वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर आरोपी समीर मिंज का पता लगाएं जिसके हाल ही में मुंबई से गांव लौट कर आने की जानकारी मिलने पर तत्काल अपने स्टाफ के साथ उसके गांव दबिश देकर आरोपी समीर मिंज को हिरासत में लेकर थाना लाए । आरोपी को उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध की जानकारी नहीं थी जिसे जानकारी देने पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया है जिसका मेडिकल करा कर आरोपी को जुडिशल रिमांड पर कोर्ट पेश किया गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक बलदेव साय पैकरा, सहायक उपनिरीक्षक बृज किशोर गिरी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र बेक, आरक्षक विभूति सिंह, सीरिल कुजूर की विशेष भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...