spot_img
spot_img

ग्राम पंचायत बैगिनडीही के सरपंच-सचिव की अनियमितताओं की खुली पोल,गुंडागर्दी भी चरम पर

spot_img
spot_img
spot_img

ग्राम पंचायत बैगिनडीही के सरपंच-सचिव की अनियमितताओं की खुली पोल,गुंडागर्दी भी चरम पर

सारंगढ़-बिलाईगढ़ :- जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बैगिनडीह के सरपंच सचिव पर लगा भारी भ्र्ष्टाचार का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर महोदया को आवेदन देकर मामले में उचित कार्यवाही की मांग भी की है।

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा इस प्रकार कार्य में अनियमिता की शिकायत की गई है जो इस प्रकार है:-

1.ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य वर्ष 2020 से 2023 तक में डबरी निर्माण कार्य जो कि मनरेगा के तहत होती है उसे गांव के लोगो द्वारा न किया जाकर जे.सी.बी. मशीन के द्वारा कराया गया और कुछ लोगो द्वारा उस डबरी में कार्य किया गया जिसमें से सरपंच एवं ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक सचिव द्वारा फर्जी तरीके से 10 से 20 हजार रूपया में कार्य करवा रहे है और बाकी लोगों के खाते में फर्जी तरीके से निर्माण कार्य के पैसे को खाता में डलवा रहे है जो लोग आज तक किसी भी निर्माण कार्य में कार्य नहीं किये है और न ही देखे है ।

2.ग्राम पंचायत में गौण खनिज मद से प्राप्त शासकीय बोर जो गांव के पानी आपूर्ति को पूरा करने के लिये खनन किया गया है जिससे लोगो को पानी पीने के लिये उपयोग होना चाहिये जो न हो कर निजी सरपंच द्वारा धान की खेती की जा रही है जिससे हमारे गांव में पानी की समस्या भी आ रही है।

3. ग्राम पंचायत बैगिनडीह में शासन द्वारा संचालित गौठान जो एक महत्वपूर्ण योजना है राज्य सरकार के उसे भी मजाक बना रहे है गौठान के सारे रकम को जैसे-तैसे करके बर्बाद कर दिया गया है किसी भी तरह से वह गोठान नहीं लग रहा और न ही किसी प्रकार की साधन का व्यवस्था है। ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा कार्य के बारे में जब सरपंच, सचिव, एवं रोजगार सहायक सचिव को पूछा जाता है तो कोई भी संतोषप्रद जानकारी नहीं दिया जाता और यह बोलते है। कि जो करना है करलो हमारे गांव के स्कूल मे शौचालय के साथ कई निर्माण कार्य है जो अब तक पूरा नहीं किया गया है जैसे के तैसे है और लोगो के द्वारा जानकारी मांगने पर धमकी भी दिया जाता है जिससे महिला सरंपच के पति सुलोचन सिदार जो कि वर्तमान में शिक्षक पद पर है और पंचायती में ज्यादा ही गुण्डागर्दी दिखा रहे है जिस कारण ग्रामवासी ज्यादा नहीं बोल पाते है । इस प्रकार की अव्यवस्था से हमारे ग्राम की सारे निमार्ण अवरूद्ध हो रही हैं कही भी विकास नजर नही आ रही जिससे हमारे ग्राम पंचायत बैगिनडीह पूरी तरह से पिछड़ गया है।

वहीं रामरतन चौधरी (भूतपूर्व सरपंच) पिता स्व. श्यामलाल चौधरी निवासी ग्राम नूनपानी ग्रामपंचायत बैगीनडीह ने पृथक आवेदन कलेक्टर महोदय को दिया है जिसमे बताया गया कि पूर्व कार्यकाल वर्ष 2019 में मेरे द्वारा शौचालय निर्माण कार्य 52 हितग्राहियों का कराया गया है जिसकी राशि (लग. 624000/- अक्षरांक पचास हजार रूपये) एवं गोदाम निर्माण कार्य जिसमें अपने हितग्राहियों का नाम दर्ज करवाकर मास्टर रोल के जरिये रूपये वर्तमान सरपंच ( अनुसुईया सिदार) सचिव उद्धव साहू (सचिव), सुलोचन सिदार (सरपंच पति) के द्वारा आहरण कर लिया गया है। जो कि मुझ प्रार्थी के कार्यकाल में किया गया है। जब उक्त राशि का मांग किये जाने भी आज तक नहीं दिया गया। और फिर नहीं दूंगा जो करना है कर लो बोला जा रहा है तथा उक्त निर्माण कार्यों को साहूकारो से कर्ज लेकर किया गया है तथा साहूकारों द्वारा मुझ प्रार्थी एवं मेरे परिवार वालो को राशि का मांग किया जा रहा है। परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं।

आगे प्रार्थी ने बताया कि सरपंच पति (सुलोचन सिदार) द्वारा मुझे मार देने की धमकी भी दिया जा रहा है। जिससे मेरे परिवार भी डरे सहमे हुए है। तथा उक्त संबंध में किसी प्रकार की कार्यवाही होती है तो उसके समस्त लेन-देने की जबाबदारी सुलोचन सिदार की रहेगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

CHHATTISGARH NEWS

Supreme Court News: SIR पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने दाखिल की याचिका

मतदाता सूची से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम हटाने और अनियमितताओं का मामला; याचिका में स्वतंत्र ऑडिट और मतदाताओं के अधिकारों की...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...