कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने लैलूंगा के किसानों को गोवा के लिए किया रवाना

spot_img

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने लैलूंगा के किसानों को गोवा के लिए किया रवाना

विश्व स्तरीय महाजैविक उत्पाद प्रदर्शनी में किसान लगायेंगे लैलूंगा के सुगंधित जवाफल चावल की प्रदर्शनी

रायगढ़, 14 मार्च2023/ कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज लैलूंगा ब्लाक के 23 किसानों को गोवा भ्रमण के लिए रवाना किया। ये किसान भारत के गोवा राज्य के राजधानी पणजी में आयोजित विश्व स्तरीय महाजैविक उत्पाद प्रदर्शनी में लैलूंगा के सुगंधित जवाफूल चावल की प्रदर्शनी लगायेंगे। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा, उप संचालक कृषि श्री अनिल कुमार वर्मा भी उपस्थित थे।
प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री सारथी ने बताया कि कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैविक प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा जैविक खेती मिशन योजनान्तर्गत लैलूंगा के 23 किसानों को गोवा रवाना किया गया है। उक्त किसान गोवा राज्य की राजधानी पणजी में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय महा जैविक उत्पाद प्रदर्शनी में लैलूंगा के जवाफूल चावल की प्रदर्शनी लगायेंगे। यह प्रदर्शनी 17 से 19 मार्च तक आयोजित होगी। उक्त किसान वहां 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चावल की बिक्री करेंगे। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन द्वारा उक्त किसानों को मार्केट तलाश की दिशा में कार्य करने हेतु सहायता प्रदान की गई है, ताकि लैलूंगा के सुगंधित जवाफू ल चावल को देश-विदेश में ख्याति मिल सके।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Bemetara News: बेमेतरा में एचआईवी जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

बेमेतरा। जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं...

CHHATTISGARH NEWS

Bemetara News: बेमेतरा में एचआईवी जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

बेमेतरा। जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

साइबर जागृति अभियान अभिनंदन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं डीजीपी ने रायगढ़ पुलिस को किया सम्मानितसाइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की...