एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना के तहत गुजरात पुलिस का दल रायगढ़ जिले के भ्रमण पर……

एक भारत श्रेष्ठ भारत” योजना के तहत गुजरात पुलिस का दल रायगढ़ जिले के भ्रमण पर……

● *गुजरात पुलिस के 15 सदस्य टीम ने देखा काबरा पहाड़, रामझरना और झारा शिल्पकारी को जाने नजदीक से*…..

*रायगढ़* । एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की संस्कृति परंपराओं और प्रथाओं के ज्ञान से राज्यों के बीच समझ और जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ को गुजरात से जोड़ा गया है । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेंज की पुलिस टीम गुजरात के बॉर्डर क्षेत्र के भ्रमण पर है । वहीं गुजरात प्रदेश के 4 जिले- वेस्ट कच्छ, ईस्ट कच्छ, बनासकांठा और पाटन जिले के 15 सदस्यों का पुलिस दल छत्तीसगढ़ बिलासपुर रेंज के दौरे पर है ।

टीम के सदस्यों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ दौरे में पिछले 5 दिनों से हैं, वे बिलासपुर के ऐतिहासिक मंदिर रतनपुर का दर्शन कर अपने दौरे को आगे बढ़ाए । यहां आने से पहले चंद्रपुर मंदिर, गोमर्डा अभ्यारण का भ्रमण कर जिले में आए । रायगढ़ जिला पुलिस ने गुजरात पुलिस टीम का स्वागत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर चक्रधरनगर की टीम द्वारा उन्हें क्षेत्र का काबरा पहाड़ दिखाया गया तथा माननीय राष्ट्रपति से पुरस्कृत ग्राम एकताल के झारा शिल्पकारों के कलाकृतियों की प्रदर्शनी दिखाई गई जिसके बाद उन्हें कोतरारोड पुलिस द्वारा रामपथ गमन मार्ग के रामझरना लेकर गई । आज दोपहर गुजरात पुलिस का दल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार से उनके कक्ष में सौजन्य भेंट किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार उन्हें बताये कि छत्तीसगढ़ में उन्हें कई सारे खूबसूरत पर्यटन स्थल देखने मिलेंगे । यहां की जनजातीय संस्कृति अद्वितीय, जीवंत और बहुआयामी संस्कृति है । उन्होंने गुजरात के पुलिसकर्मियों से अब तक के छत्तीसगढ़ दौरे का अनुभव पूछे जाने पर गुजरात पुलिस के सदस्यों ने यहां की संस्कृति को अद्भुत और प्रभावित करने वाला बताये तथा छत्तीसगढ़ पुलिस की मेजबानी और अपनेपन वाले व्यवहार से प्रसन्नता जाहिर किए ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा धमाका! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा की कमान अब बजरंग अग्रवाल के हाथ

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नई टीम का ऐलान, सरबजीत सिंह सोनी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, संगठन में नए जोश का संचार पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा के राहुल अग्रवाल बने सह मीडिया प्रभारी

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा, जिलेभर में कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारियांरायगढ़/लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा...