अपाचे मोटरसाइकिल पर गांजा तस्करी कर रहे दो नाबालिक आये लैलूंगा पुलिस के हाथ….

अपाचे मोटरसाइकिल पर गांजा तस्करी कर रहे दो नाबालिक आये लैलूंगा पुलिस के हाथ….

अपचारी बालकों से 6 किलो गांजा बरामद, अवैध गांजा परिवहन पर लैलूंगा पुलिस की लगातार तीसरी कार्यवाही…. *रायगढ़* । उड़ीसा से लैलूंगा के रास्ते गांजा पार करने की तस्करों की योजना लगातार रायगढ़ पुलिस विफल कर रही है । उड़ीसा से सटे जिले के सीमावर्ती थाना प्रभारियों को एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा गांजा तस्करों पर विशेष निगाह रखने के निर्देश दिये गये हैं जिसमें लैलूंगा पुलिस को एक और दफा सफलता हाथ लगी है । जानकारी के मुताबिक कल शाम थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक आर. एस. तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लड़के बिना नंबर अपाचे मोटरसाइकिल में अपने बैग में गांजा लेकर लैलूंगा-जशपुर की ओर जा रहे हैं । थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर थाने के विवेचकों को गांजा तस्करों के आने वाले संभावित मार्गो में नाकेबंदी कराया गया । ग्राम बीरसिंघा आम रोड तिराहा पर सहायक उपनिरीक्षक टी.आर. खुंटिया के नेतृत्व वाली नाकेबंदी टीम द्वारा मोटरसाइकिल अपाचे बिना नंबर में गांजा तस्करी कर रहे दो लड़कों को पकड़ा गया जिन्हें कार्यवाही की जानकारी देकर उनके बैग की तलाशी लेने पर 6 पैकेट गांजा वजन करीब 6 किलो बरामद हुआ । गांजा तस्करी करते पकड़े गए दोनों किशोर बालक जिला जशपुर के रहने वाले हैं जिन्हें पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने लाया गया । दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालकों से *6 Kg अवैध गांजा कीमत करीब ₹60000 और अपाचे बाइक* विधिवत जप्त कर थाना लैलूंगा में 20(B) एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही किया गया है । गांजे की अवैध तस्करी को रोकने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों तथा एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर लैलूंगा पुलिस ने इस महीने तीन गांजा रेड की कार्यवाही में 5 आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है । गांजा रेड की कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक टी.आर. खुंटिया, आरक्षक हेलारियुस तिर्की, प्रमोद कुमार भगत और सुमित एक्का की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा धमाका! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा की कमान अब बजरंग अग्रवाल के हाथ

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से नई टीम का ऐलान, सरबजीत सिंह सोनी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, संगठन में नए जोश का संचार पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! जिला कार्यकारिणी घोषित, लैलूंगा के राहुल अग्रवाल बने सह मीडिया प्रभारी

प्रदेश नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा, जिलेभर में कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारियांरायगढ़/लैलूंगा। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा...