जातिगत गाली गलौज करने पर आरोपी कमल चंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर अनुसूचित जाति द्वारा धरना प्रदर्शन

spot_img

जातिगत गाली गलौज करने पर आरोपी कमल चंद्रा की गिरफ्तारी को लेकर अनुसूचित जाति द्वारा धरना प्रदर्शन

चंद्र शेखर जायसवाल

पूरे प्रदेश भर के चौहान गाड़ा समाज द्वारा जैजैपुर में कर रहे धरना प्रदर्शन

जैजैपुर: गायिका लक्ष्मी कवर के मोबाइल फोन पर जातिगत गाली गलौज कर गाड़ा समाज को अपमान करने पर आरोपी कमल चंद्रा गोटिया निवास जेजेपुर ग्राम मलनी के खिलाप शक्ति पुलिस अधीक्षक को शिकायत की गई है। आरोपी का जमानत याचिका भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। लेकिन आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिसको लेकर अनुसूचित जाति के सामाजिक कार्यकर्ताओ में भारी आक्रोस है। और आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर जैजैपुर में धरना दे रहे है। विदित हो की जैजैपुर के ग्राम मलनी में रामायण मंडली का प्रतियोगिता दिनांक 24,2 ,2023 को हुआ था जिसमें गायिका लक्ष्मी कवर और तबला वादक विजय चौहान ने वहां रामायण भजन कीर्तन प्रतियोगिता में भाग भी लिए थे। जैसे ही कमल चंद्रा गोटिया को यह पता चला विजय चौहान अनुसूचितजाति गांडा है,तो उसने लक्ष्मी कंवर को फोन करके यह कहा कि तुम्हारा तबला वादक नीच हरिजन गांडा,चमरा जाति का है उसे लाकर आपने धर्मभस्ट कर दिया कह कर गाली गलौज करने लगा जिसका मोबाइल में रिकॉर्ड है। कमल चंद्रा के द्वारा छुआछूत की भावना से समाज को अपमानित किया है। जिससे पूरे छत्तीसगढ़ के चौहान गाड़ा समाज में में भारी आक्रोश है। समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई थी लेकिन अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है जिसको लेकर पूरे प्रदेश भर के अनुसूचित जाति वर्ग के लोगो द्वारा जैजैपुर में धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग किया जा रहा है। अब आगे यह देखना होगा कि पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपी कमल चंद्रा को गिरफ्तार किया जाता है या नहीं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...