मांग पूरी होने पर उपाध्यक्ष विधानसभा संत को धन्यवाद देने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं

मांग पूरी होने पर उपाध्यक्ष विधानसभा संत को धन्यवाद देने पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं

कोंडागांव- छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ विगत दिनों अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए थे। अंततः भूपेश सरकार ने उनकी मांगों को बजट में शामिल करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि कर दी है। जिससे खुश होकर सभी महिलाएं शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष व केशकाल विधायक संतराम नेताम से मिलने पहुंची थी। जहां महिलाओं ने सर्वप्रथम मिठाई खिलाकर विधायक व सीएम को धन्यवाद दिया। इसके पश्चात उन्होंने विधायक के साथ रंग गुलाल खेलकर डांस भी किया।

इस दौरान विधायक संतराम नेताम ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग इस महंगाई के दौर में भी बहुत ही कम वेतन के बावजूद कड़ी मेहनत करते हैं। उसे देखते हुए हमारी सरकार ने आपके मानदेय को बढ़ाया है। साथ ही भविष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की शेष मांगों को भी पूरा करने के लिए सीएम भूपेश बघेल को पत्राचार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान समूचे केशकाल विकासखंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS