पुसौर के पंचायत सचिव शासकीय करण की मांग को लेकर निरंतर एक माह से बैठे धरने पर

spot_img

पुसौर के पंचायत सचिव शासकीय करण की मांग को लेकर निरंतर एक माह से बैठे धरने पर

रायगढ़:- शासकीय करण की मांग को लेकर पंचायत सचिव संघ द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही है। इसी तारतम्य में रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत पुसौर के पंचायत सचिवों द्वारा बीते 16 मार्च से निरंतर धरने पर बैठे हुए है। जनपद पंचायत पुसौर सरपंच संघ ने भी सचिवों का भरपूर समर्थन दीया और ग्रामसभा का बहिस्कर किया है। आपको बता दें कि ब्लॉक इकाई से लेकर जिला स्तर व राजधानी में भी सचिव संघ द्वारा हड़ताल करते हुए बहरी हो चुकी सरकार के कानों में शासकीय करण की आवाज डालने की कोशिश बरकरार है,परंतु सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

कांग्रेस सरकार द्वारा पंचायत सचिवों का शासकीय करण करने की घोषणा की गई थी। लेकिन आज दिनांक तक सरकार द्वारा की गई घोषणा अमल में नहीं आई। राज्य शासन एवं केंद्र शासन के समस्त योजनाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का अति महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देने वाले पंचायत सचिव आज भी शासकीय कर्मचारी नहीं बन पाए हैं। जबकि उनके द्वारा 29 विभागों के 200 प्रकार के कार्य को जमीनी स्तर तक पूर्ण जिम्मेदारी के साथ ईमानदारी पूर्वक निर्वहन किया जाता है। शासन द्वारा शासकीय करण की मांग पूर्ण नहीं होने के कारण पंचायत सचिवों के द्वारा पिछले 1 माह से काम बंद कलम बंद कर हड़ताल किया जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...