समाज के सगा अधिकारी कर्मचारी जन कल्याण संघ ने कुमारी सोनिया चौहान को सम्मान समारोह आयोजित कर किया सम्मानित..

spot_img

समाज के सगा अधिकारी कर्मचारी जन कल्याण संघ ने कुमारी सोनिया चौहान को सम्मान समारोह आयोजित कर किया सम्मानित

रायगढ़:- समाज के गरीब प्रतिभावान छात्रों को आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाली संगठन सगा अधिकारी कर्मचारी जन कल्याण संघ रायगढ़ द्वारा तारीख 23.04.23 रविवार को वार्ड नंबर 15 चौहान पारा सारंगढ़ में पुर्व विधायक परम आदरणीय सम्माननीय श्री पुरीराम चौहान जी के घर के पास बने मंच में कुमारी सोनिया चौहान जी पिता श्री विजय चौहान जी, माता श्रीमती आरती चौहान जी के सम्मान में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर,राष्ट्रीय स्तर के दिल्ली में सम्पन्न खेल जुडो में कांस्य पदक विजेता समाज के गौरव, अनमोल धरोहर कुमारी सोनिया चौहान जी को सम्मानित किया गया! जब सोनिया चौहान जी को मंच में मुख्य अतिथि के रूप में मंचासीन होने के लिए आव्हान किया गया और जब जुडो खेल के युनीफार्म में मंच के पास आयीं तो पुरा उपस्थित जन सैलाब सोनिया चौहान जी के उपलब्धि पर सम्मान में अपने अपने स्थान में खड़े होकर स्वागत, अभिवादन करते हुए तालीयों के गडगडाहट से सभा को गुंजायमान कर दिए, कुछ लोग सोनिया चौहान जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे,सोनिया बेहद खुश लग रही थी,संगठन द्वारा प्रशस्ति पत्र, पुष्प गुच्छ, संघ के लिफाफा में रुपये 5555- सम्मान राशि के साथ विशेष स्वागत व सम्मान किया गया!समारोह के शुरुआत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को मंचासीन कराने के बाद भारत रत्न डाक्टर भीमराव अंबेडकर जी के छायाचित्र पर फुल माला, बुके, तिलक लगाकर, अगरबत्ती से पुजा अर्चना किया गया, मुख्य अतिथि कुमारी सोनिया चौहान जी, अमृत लाल चौहान जी, भुवन प्रसाद चौहान जी, नेत्रानन्द चौहान जी, श्री सुनील चौहान जी सारंगढ़ को पुनः मंचासीन कराकर फुल बुके, पुष्प हार से स्वागत किया गया, सोनिया चौहान जी अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देते हुए भावुक होकर रो पडी़ उनके साथ पुरा सभा आंसू से नहा गया,समारोह में प्रमुख रूप से संगठन से कृष्ण कन्हैया चौहान अध्यक्ष, भुवन प्रसाद चौहान उपाध्यक्ष, नेत्रानन्द चौहान कोषाध्यक्ष, अमृत लाल चौहान सलाहकार, मेघनाथ चौहान, पण्डित राम चौहान, गणेश चौहान आजीवन सदस्य,सारंगढ़ से सुनील चौहान, प्रकाश चौहान, सतीश चौहान, देवनारायण चौहान, चमरालाल चौहान, सोनु चौहान, अक्षय चौहान, विजय चौहान, टीकम चौहान, वीरु चौहान, सन्तोष चौहान सुरेन्द्र चौहान, अभिमन्यु चौहान, दिनेश चौहान, पप्पू चौहान, मिट्ठू राम चौहान, परदेशी चौहान, विरेंद्र चौहान, किशन चौहान, सुमीत चौहान, शरद चौहान, रूद्र चौहान, चन्द्रभानु चौहान, दिलीप चौहान, शिवरात्रि चौहान, मनोहर चौहान, रिकेश चौहान, सियाराम चौहान, विजय चौहान, लालाधुर्वा से अरविंद चौहान, रायगढ़ से पिंटू, बरपाली से प्रियांशु, रुद्र(मोनू) चौहान, महिला शक्ति सायना चौहान, दिव्यांशी चौहान, सानिया चौहान, गायत्री चौहान, सरिता चौहान, रम्भा चौहान, सुनिधि चौहान, सरिता दादी, आरती चौहान, मानसी चौहान, निधि चौहान, रायगढीन चौहान, अन्जोरा चौहान आदि सैकड़ों के संख्या में उपस्थिति रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...