spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

जमीन मालिक ने दी जमीन खरीदार की हत्या करने की सुपारी
भागलपुर में नहीं थम रहा अपराध का बाजार
पीड़ित ने थाने में दीया आवेदन, जान बचाने की लगाई गुहार

जमीन मालिक ने दी जमीन खरीदार की हत्या करने की सुपारी
भागलपुर में नहीं थम रहा अपराध का बाजार
पीड़ित ने थाने में दीया आवेदन, जान बचाने की लगाई गुहार

भागलपुर से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

समाचार विस्तार से:- भागलपुर जिले के ही रहने वाले एक महत्वकांक्षी युवा कन्हैया कुमार ने स्वरोजगार करने के दृष्टिकोण से कुटीर उद्योग प्रारंभ करने के लिए जमनी पंचायत के नीमा गांव में जमीन खरीदकर पूर्ण भुगतान जमीन विक्रेतागण को कर भी दिया था परंतु जमीन मालिक जमीन क्रेता को निबंधन करने में आनाकानी टालमटोल कर रहे थे, क्रेता के द्वारा पूर्ण भुगतान होने के बाद भी विक्रेतागण के द्वारा समय पर समय ले रहे थे, इसी बीच विक्रेतागण के निमा गांव में ही रहने वाले अपराधी चरित्र के व्यक्ति गुल्लो मंडल उर्फ गुल्लो बॉस उर्फ महेश मंडल को जमीन खरीदने वाले युवक की हत्या करने का एक लाख में साजिशन सुपारी दे दी, जिससे विक्रेतागण के पास क्रेता का रकम और बेची गई जमीन भी बच जाए, अपराधी व्यक्ति द्वारा जमीन खरीद करने वाले युवक को डराया धमकाया और मारपीट भी किया जाने लगा जिससे डरकर क्रेता युवक जमनी पंचायत को छोड़कर अपनी पुश्तैनी निवास कहलगांव जाकर रहने लगा, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब अपराधी व्यक्ति गुल्लो मंडल सुपारी का रकम मांगने कुछ दिन पहले जमीन विक्रेतागण पवन मंडल दिनेश मंडल और मुनीलाल मंडल के पास गया और रुपए के लेन-देन में विवाद उत्पन्न हो गया और मारपीट होने लगी मारपीट होने के क्रम में ही अपराधी व्यक्ति के द्वारा जमीन विक्रेता से एक लाख बकाए रकम की मांग की जा रही थी तो वही जमीन विक्रेता पचास हज़ार से ज्यादा देने को तैयार नहीं थे इसी रुपए के लेनदेन के विवाद में विक्रेतागण और अपराधी व्यक्ति के बीच हाथापाई उत्पन्न हो गई और हो हंगामा सुनकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, सुपारी किलर ने बताया कि जमीन विक्रेता के द्वारा कुछ समय पहले एक जमीन खरीद करने वाले युवक को मारने का सुपारी दीया गया था जो काम हमने कर भी दिया उस युवक को मारपीट कर भगा भी दिया गया आज वही तय रकम देने का तारीख था परंतु जमीन मालिक पचास हजार रुपये से ज्यादा उस अपराधि को नहीं दे रहे थे, ग्रामीणों को जब जमीन विक्रेता द्वारा खरीद करने वाले युवक के साथ हुए इस साजिश का पता चलने पर पीड़ित युवक के घर कहलगांव जाकर ग्रामीणों ने जानकारी दी तो वहीं कई ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से भी पीड़ित युवक को इस साजिश के बारे में बताया. वही ग्रामीणों ने जमीन खरीद करने वाले युवक को यह भी बताया कि जमीन विक्रेतागण के ऊपर सरकारी जमीन का अतिक्रमण वाद भी चल रहा है और विक्रेतागण अपनी जीवित चाची-दादी को गलत वंशावली बनाकर मृत घोषित भी कर चुके हैं. साथ ही प्रशासन को अंधेरे में रखकर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भी ठगी की गई है. तब पीड़ित युवक ने बाईपास थानाप्रभारी ओम प्रकाश यादवजी को और वरिय पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर

रायगढ़। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद पंचायत लैलूँगा...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 6 संजीवनी 108 ... मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ क... महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा