शैक्षिक समन्वयक की शिक्षा मंत्री से हुई शिकायत…. मंत्री जी ने कार्यवाही करने का दिया आस्वासन,

spot_img

शैक्षिक समन्वयक की शिक्षा मंत्री से हुई शिकायत —

छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम के 28 मई को पत्थलगांव प्रवास के दौरान पत्थलगांव विकासखंड के तिलडेगा संकुल के समन्वयक लक्ष्मण मिर्रे की शिकायत यहां की जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया मामला तिलडेगा संकुल के शालाओं में वितरित किए जाने वाले लाखों रुपए के स्वच्छता सामग्री एवं खेल सामग्री के वितरण में हुई गड़बड़ी का है इस मामले को संकुल अंतर्गत शालाओं के प्रधान पाठकों के द्वारा प्रमुखता से उठाया गया था जिस पर हमारे द्वारा कई बार समाचार प्रकाशित किया गया किंतु आज एक माह बीत जाने के बाद भी यह मामला केवल जांच तक ही सीमित होकर रह गया है जिससे क्षुब्ध होकर यहां के जनप्रतिनिधियों द्वारा मामले की शिकायत माननीय शिक्षा मंत्री से की गई जिस पर उन्होंने कार्यवाही का भरोसा दिलाया है ! प्रधान पाठकों की माने तो समन्वयक को बचाने तथा मामले को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है किंतु बार बार समाचार प्रकाशन के बाद दबाब में आकर विभाग द्वारा जांच किया गया जहा पर जांच के दौरान प्रधान पाठकों ने लिखित बयान दिया उन्हें सामग्री 29 मार्च 2023 को एक बार प्राप्त हुआ है जबकि सभी संकुलो में शासन की ओर से इस वर्ष तीन बार सामग्री समन्वयको के माध्यम से वितरित कराया गया है जब पूरे मामले में तिलडेगा संकुल के समन्वयक का भ्रष्टाचार सामने आ चुका है साथ ही प्रधान पाठकों के बयान भी आ चुके हैं फिर भी कार्यवाही तो दूर उक्त समन्वयक को पद से आज एक माह बीतने के बाद भी नहीं हटाया गया है अब देखना होगा शिक्षा मंत्री के निर्देश के बाद कार्यवाही की जाएगी अथवा मंत्री जी के निर्देश से ऊपर जाकर इस समन्वयक को तरजीह दी जाती है

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

CHHATTISGARH NEWS

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...