जिले के निर्देशानुसार भाजपा मंडल बिहार पुर के सभी शक्ति केंद्र एवं पोलिंग बूथों पर सुनी गई102वे एपिसोड प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात..

spot_img

जिले के निर्देशानुसार भाजपा मंडल बिहार पुर के सभी शक्ति केंद्र एवं पोलिंग बूथों पर सुनी गई102वे एपिसोड प्रधानमंत्री मोदी जी की मन की बात

चांदनी बिहार पुर से लाल बहादुर यादव की रिपोर्ट

ओडगी/बिहार पुर


प्रदेश संगठन एवं जिले के निर्देशानुसार जिले के अंतिम छोर भाजपा मंडल बिहार पुर के अंतर्गत आने वाले सभी केंद्रों एवं पोलिंग बूथों में सुनी गई 102वे एपिसोड मोदी जी की मन की बात

102वा एपिसोड मन की बात कार्यक्रम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जानिए पूरी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहां कीभारत के लोग सामूहिक बल से हर चुनौती का हल निकाल लेते हैं’, मन की बात में बोले पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होता है लेकिन इस बार अंतिम रविवार के दौरान पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर होंगे। इसलिए इस बार कार्यक्रम का 102वां एपिसोड आज प्रसारित हो रहा है।

‘मन की बात’ के 102वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश विकसित होने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस राह में सभी भारतीयों का योगदान है। उन्होंने कहा कि भारत इस वर्ष G-20 की अध्यक्षता कर रहा है और हम पूरी दुनिया को दिखा देंगे कि अपनी संस्कृति और परम्पराओं को बिना भुलाए भी आगे बढ़ा जा सकता है और पूरी दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलकर साथ चला जा सकता है।
हम सबने मिलकर बिपरजॉय तूफ़ान को पराजित किया 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की जनता का सामूहिक बल सभी समस्यों को को पराजित कर देता है। पिछले दिनों गुजरात में आये चक्रवात तूफ़ान इस बात का प्रमाण रहा है कि कैसे एक साथ मिलकर हौसले के साथ हमने तूफ़ान को हरा दिया। उन्होंने कहा कि चक्रवात ने जो भी तबाही मचाई है उससे भी पीड़ित लोग जल्द ही उभर जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं पर किसी का ज़ोर नहीं होता, लेकिन, बीते वर्षों में भारत ने आपदा प्रबंधन की जो ताकत विकसित की है, वो आज एक उदाहरण बन रही है उन्होंने कहा कि2025 तक भारत को बनाएंगे टीबी मुक्त पीएम मोदी ने कहा कि जब नियत साफ़ हो और मजबूत इरादें हों तो तब सभी लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। इसी बड़े लक्ष्य में से एक है टीबी का रोग। उन्होंने कहा कि हमने एक संकल्प लिया है कि साल 2025 तक भारत को टीबी रोग से मुक्त इस दौरान बिहार पुर मंडल के मंडल अध्यक्ष रामेश्वर बैस जिला मंत्री शिव प्रसाद सिंह अ मर सिंह भाजपा मंडल के महामंत्री हंस लाल जायसवाल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पुनीत पाठक बीपी जयसवाल ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कालीचरण कासी रामपाल जयसवाल सिया राम नाई आनंद पाठक देवेंद्र गुप्ता कन्हैया लाल साहू नृपेंद्र गुप्ता शिवधन गुप्ता राम प्रताप विश्वकर्मा लालमन विजेंद्र साहू मुकुंद लाल जयसवाल रामेश्वर गुप्ता राम नारायण यादव मदनलाल जायसवाल बैकुंठ जयसवाल प्रेम लाल विश्वकर्मा शहीत भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

CHHATTISGARH NEWS

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...