भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने बरमकेला में लाभार्थी सम्मेलन को किया संबोधित..

spot_img

भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने बरमकेला में लाभार्थी सम्मेलन को किया संबोधित

नरेन्द्र मोदी सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को खूब सराहा

बरमकेला:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कालखंड में देश का हर व्यक्ति लाभान्वित हुआ है. इसके अलावा हर क्षेत्र में इन 9 सालों में अभूतपूर्व रूप से विकास कार्य हुए हैं. जब भीषण महामारी कोरोना से सम्पूर्ण विश्व थर्रा उठा था ऐसे समय में कोरोना से बचने के लिए मोदी सरकार ने देश के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करके को-वैक्सीन और कोविडशील्ड जैसे टीका बनवाकर भारतवर्ष की जन-धन को बचाया।
ये बात पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने सांस्कृतिक भवन बरमकेला में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में कही.
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के कार्य देश के हरेक क्षेत्र में हुए हैं. इसका जीता जागता उदाहरण है कि बीजेपी के लाभार्थी सम्मेलन में काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. केंद्र सरकार की योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है. साथ ही कहा देश का हर व्यक्ति, प्रधानमंत्री के कालखंड में लाभार्थी है।
महाजनसंपर्क अभियान के रायगढ़ लोकसभा के सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र सरकार के कार्यकाल को नौ वर्ष पूरे हुए हैं। सरकार ने ये निर्णय लिया कि जनता ने जो हमें जनादेश दिया था काम करने के लिए हमने क्या काम किया है ये लेखा-जोखा जनता जनार्दन के बीच रखना हमारा दायित्व है।
श्री पाणिग्राही ने कहा कि चूंकि सेवक का काम होता है अपने मालिक ने जो काम सौंपा था उसे वो कितना पूरा किया है विवरण प्रस्तुत करें।
मोदी जी की सरकार ने सेवक के रूप में जो नौ साल काम किए हैं उस काम को जनता के बीच में जाकर बताएं इस उद्देश्य से समाज के सभी वर्गो के पास पहुंचने हेतु बीजेपी देशभर में महाजनसंपर्क अभियान चला रही है. बीती 31 मई से शुरू हुई महा जनसंपर्क अभियान आगामी 30 जून तक चलेगा. इसी कड़ी में महा जनसंपर्क अभियान के तहत बरमकेला में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम को सारंगढ़ जिला संगठन प्रभारी निर्मल सिन्हा,जिलाध्यक्ष सुभाष जालान,पूर्व विधायक केराबाई मनहर,शमशेर सिंह,जवाहर नायक एवं कार्यक्रम प्रभारी पुनीतराम चौहान ने भी संबोधित किया और प्रदेश की
झूठी व निकम्मी भूपेश बघेल सरकार पर जमकर निशाना साधा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामकृष्ण नायक एवं आभार प्रदर्शन बरमकेला मण्डल अध्यक्ष मनोहर पटेल ने किया।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिती

अजय गोपाल यादव,कैलाश पण्डा,ज्योति पटेल,परदेशी प्रधान, भूतनाथ पटेल, देवेन्द्र यात्राएं,भीषण चन्द्रा,चिन्ता साहु,जीवन यात्रा, दीनानाथ खुटे,मनोज लहरें, गजानन गढतिया, रामधारी रात्रे,अजय जवाहर नायक, अरविन्द पटेल, राजकिशोर पटेल, अरुण मालाकार चूड़ामणि पटेल,राधामोहन पाणिग्राही,हेमसागर नायक, रामकुमार नायक हेमकुवर नायक , हेमकुवर चौहान, नंदिनी वर्मा,देवकुमारी लहरें,राजू नायक,संजय चौहान, उग्रसेन चौहान,जिताम्बर पटेल, वैद्यनाथ पटेल, रामकुमार पटेल भीमसेन, वरुण पटेल आशीष चौहान गजराज सतपथी,मनीष नायक कमल चौहान,दादूराम भारती, जयकिशन पटेल,संजय चौधरी, राजकिशोर पाणीग्राही,मोहन नायक,दयाराम चौधरी, ,समेत बीजेपी जिला व मण्डल पदाधिकारी शामिल हुए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

CHHATTISGARH NEWS

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...