spot_img
Monday, February 9, 2026
Monday, February 9, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

वर्दी वाला रियल हीरो निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोल कर बना रहा है बच्चों का भविष्य

वर्दी वाला रियल हीरो निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोल कर बना रहा है बच्चों का भविष्य

विनय सिंह

सरायपाली. वर्दी वाला सुनते ही लोगों के ज़हन में एक नकारात्मक छवि उभरती है लेकिन ऐसा नहीं है समाज में ऐसे परोपकारी वर्दी वाले भी हैं जो समाज को नयी दिशा देने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं, ऐसे ही छत्तीसगढ़ में महासमुन्द जिले के सरायपाली में रहने वाला एक वर्दीधारी है जो समाजसेवा के अलग-अलग व अनेक दिशा में काम कर समाज के उत्थान करने हेतु अपनी पूरी क्षमता और ताकत लगा रहा है, जी हां बात कर रहे हैं सरायपाली के पुरूषोत्तम प्रधान की जो वर्दी विभाग में हैं और अपनी टीम के साथ रक्तदान सेवा समिति, छत्तीसगढ़ के माध्यम से रक्तदान का महाअभियान पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में चला रहें हैं, प्रदेश के किसी भी स्थान में किसी भी ब्लड के ज़रूरतमंद व्यक्ति को ब्लड की ज़रूरत पड़ती है तो सूचना मिलते ही इनकी समिति उन्हें निःशुल्क ब्लड अथवा रक्तदाता उपलब्ध कराने हेतु पूर्ण प्रयास करते हैं, इसके अलावा वह बच्चों के भविष्य बनाने के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोल कर बच्चों को मुक्त शिक्षा देकर एक निःशुल्क शिक्षा कांति का मुहिम चला रहें हैं, बताते हैं कि पुरूषोत्तम प्रधान का समाजसेवा में रूचि बचपन से ही था और बचपन से ही वर्दी विभाग जाकर समाज की सुरक्षा और सेवा का निर्णय लें चुके थे, इसी समाजसेवा कार्यों के कारण अपने क्षेत्र में काफ़ी प्रसिद्ध है इसी जनसेवा विचारधारा के कारण वह अपनी हर महिने वेतन का 50 प्रतिशत रूपए जनसेवा अथवा जनहित में लगाते हैं, एक तरफ़ समाज की सुरक्षा दायित्व दूसरी तरफ़ समाज के हित का दायित्व निर्वहन करना प्रशंसा के पात्र हैं, उनके निःशुल्क कोचिंग सेंटर में बच्चों को पढ़ाने के लिए एडमिशन हेतु दिन-प्रतिदिन बच्चों की संख्या बढ़ रही है व दूर-दराज़ व क्षेत्र के बच्चें इस मुक्त शिक्षा से लाभांवित हो रहें हैं, इस निःशुल्क कोचिंग सेंटर में जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा कक्षा-छठवीं प्रवेश हेतु निःशुल्क कोचिंग क्लास लिया जा रहा है, पुरूषोत्तम प्रधान ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा हेतु कक्षा – तीसरी, चौथी, पांचवीं के बच्चों हिन्दी एवं इंग्लिश दोनों मीडियम में क्लास संचालित कर रहे हैं, सरल एडमिशन के साथ बच्चों को एडमिशन लिया जा रहा है व क्लास पूर्णतः निःशुल्क है, शिक्षा बच्चों का मौलिक अधिकार है, जब प्रत्येक बच्चा शिक्षा से अपनी प्रतिभा को निखारेगा तभी देश आगे बढ़ेगा और हम तो बस एक माध्यम हैं, बच्चों की लगन और मेहनत देश की दिशा तय करेंगी, हमारा उद्देश्य और प्रयास है कि अलग-अलग शहरों में निःशुल्क कोचिंग सेंटर खोल सकें और जब हर बच्चा पढ़ेगा तब देश आगे बढ़ेगा इस स्लोगन को लेकर हम अपनी निःशुल्क कोचिंग खोलें है और योग्य व अनुभवी शिक्षकों के माध्यम से बच्चों को आने वाले परीक्षा पर केन्द्रित कर रहे हैं, निःशुल्क कोचिंग सेंटर के शिक्षक दुकालू नायक जी ने बताया की हम बच्चों को नवोदय चयन पुस्तकों के साथ-साथ पूर्व परिक्षा के प्रश्न पत्रों पर सटीक विश्लेषण कर चैप्टर को विशेष ध्यान दिया जा रहा है और बताया कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति के भविष्य को उज्जवल कर देता है, इस निःशुल्क शिक्षा के मुहिम में श्रीमती रेखा साहू एवं कुमारी दिपिका प्रधान जी का भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है, उन्होंने बताया कि हम चाहते हैं कि बच्चें पढ़-लिखकर देश के एक ज़िम्मेदार नागरिक बनें और राष्ट्र निर्माण में अपनी योगदान दें।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर… सुनकर दौड़े चले आएंगे

नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत! लैलूंगा। राडा ऑटो एक्सपो के सफल समापन के बाद छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के No.1...
Latest
श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में बजाज बाइक पर शानदार ऑफर... सुनकर दौड़े चले आए... गुरुकुल आश्रम सलखिया में गौ सेवा संगम अंतर्गत व्याख्यान के साथ जिला स्तरीय गौ वि... वीबी जी राम जी से ग्रामीण रोजगार को मिलेगी नई दिशा, बनेगा विकसित भारत
➡️ सामुदायिक पुलिसिंग को मिली नई मजबूती, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छा... पशु तस्करी पर सख्त प्रहार, गौवंश की तस्करी करते 03 आरोपी रंगेहाथ पकड़े गए
CG BREAKING : देह व्यापार की सूचना पर CSP ने मारी रेड, मकान मालिक और संदिग्ध महि... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में ऑफर की बरसात दोपहिया वाहन बजाज बाइक पर भारी ... BIG BREAKING : लैलूंगा में  सड़क हादसा! आमने-सामने भिड़ीं दो मोटरसाइकिलें, ... नशामुक्ति अभियान के तहत गांव–गांव पहुंची रायगढ़ पुलिस, “पुलिस जन चौपाल” के माध्य... युवा पत्रकार संघ ने एनटीपीसी को किया सम्मनित