मूंदहुं आंख कतहुं कछु नाहीं!
(व्यंग्य : राजेन्द्र शर्मा)

भक्त गलत थोड़े ही कहते हैं, मोदी जी को कोई हरा नहीं सकता है। मोदी जी जब अमरीका के लिए फुर्र हुए थे, विरोधी कितनी कांय-कांय कर रहे थे। मणिपुर को जलता छोड़क़र मोदी जी अमरीका उड़ गए। मणिपुर के विधायक दिल्ली में मुलाकात का टैम मिलने का इंतजार ही करते रह गए, मोदी जी अमरीकियों से बतियाने निकल गए। मणिपुर के लिए एक शब्द तक नहीं और मोदी जी अमरीकी संसद को पूरा भाषण सुनाने चले गए। और भी न जाने क्या-क्या? पर अगले ने एक ही दांव में सब के मुंह सिलवा दिए। उतरते ही गांधी जी के सामने हाथ जोड़ दिए और बन गया गांधी जी के बंदरों का अनुयाई; वह भी थ्री-इन-वन — न बुरा देखना, न बुरा सुनना और न बुरा बोलना!

फिर क्या था, मोदी जी ने प्रेस कान्फ्रेेंस भी कर दी। आठ साल से एक भी प्रेस कान्फ्रेेंस नहीं की थी, पर इस बार कर दी। न देश में और न विदेश में, कहीं भी प्रेस कान्फ्रेंस नहीं की थी, पर इस बार कर दी। आठ साल मीडिया का सामना नहीं करने का अपना रिकार्ड खुद ही तोड़ दिया और प्रेस कान्फ्रेस कर दी। छप्पन इंच की छाती लेकर भी प्रेस से डरने के इल्जामों को झुठला दिया और प्रेस कान्फ्रेंस कर दी। अपने होम ग्राउंड पर नहीं, अमरीका के व्हाइट हाउस में प्रेस कान्फ्रेस कर दी। राहुल गांधी बहुत प्रेस कान्फ्रेंस, प्रेेस कान्फ्रेंस करते फिरते हैं, कभी व्हाइट हाउस में प्रैस कान्फ्रेंस कर के दिखाएं तो जानें। और प्रेस कान्फ्रेंस भी ऐसी कि एक देसी और एक विदेशी, दो-दो पत्रकारों के सवालों को धूल चटा दी। विदेशी वाला तो अब तक इसकी खोज ही करा रहा होगा कि मोदी जी बोले तो खूब, पर सवाल का जवाब कब दिया? चुनावी भाषण का टुकड़ा भी कोई प्रेस के सवाल का जवाब है, लल्लू!

देश में भले ही वोट कटवाते हों, पर विदेश में गांधी जी और उनसे भी बढ़क़र उनके बंदर अब भी बहुत काम आते हैं। सिर्फ खरीद-बिक्री से काम, बाकी बंदा न कुछ देखे, न सुने, न बोले! बस बाहर, प्रेस कान्फ्रेंस करना भी कितना आसान है, मोदी जी से हर रोज करा लो। हर सवाल के जवाब में, रटा-रटाया मिनी भाषण ही तो देना है।

(व्यंग्यकार वरिष्ठ पत्रकार और साप्ताहिक ‘लोकलहर’ के संपादक हैं।)

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत चतुर्वेदी से छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक,जिला महामंत्री रमेश जांगड़े एवं पदाधिकारीयों ने बम्हनीडीह ब्लाक के नव पदस्थ...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रैरूमाखुर्द क्षेत्र में हुए बुजुर्ग की हत्या का खुलासा, जमीन विवाद में टांगी से हत्या को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

नजूल जमीन पर कब्जे और हिस्सेदारी के विवाद में हुई थी हत्याहत्या में प्रयुक्त टांगी, घटना के समय पहने कपड़े सहित अहम साक्ष्य जब्तरैरूमाखुर्द...