spot_img
spot_img

देवरबीजा पुलिस की कार्यवाही – चोरी किये मोटर सायकल कीमती करीबन 51 हजार रूपये सहित आरोपी युवक गिरफ्तार…

spot_img
spot_img
spot_img

देवरबीजा पुलिस की कार्यवाही – चोरी किये मोटर सायकल कीमती करीबन 51 हजार रूपये सहित आरोपी युवक गिरफ्तार…

विनय सिंह दुर्ग सम्भाग से खास खबरें

दिनांक 23.06.2022 को प्रार्थी वेद राम साहू पिता बिसाहू राम साहू ग्राम सिंघोरी चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22 जून 2022 को अपनी मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एल एक्स 3064 पैशन प्रो लाल रंग कीमती करीब 51000 हजार रूपये को ग्राम सिरसा हरियाणा बाड़ी मोड़ के पास रोड के पास लॉक करके खड़ी कर दिया था और दूर खेत में धान बुवाई कर रहा था कि शाम 4 बजे कोई अज्ञात चोर द्वारा मोटर सायकल को लॉक खोलकर चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा में अपराध सदर धारा 379 भादवि के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी विवेचना में लिया गया।

उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी बेमेतरा राजीव शर्मा के द्वारा चौकी देवरबीजा प्रभारी सउनि डी. एल. सोना एवं चौकी स्टाफ को माल मुल्जिम पता तलास करने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रकरण में माल मुलजिम पतासाजी विवेचना के दौरान जरिए मुखबिर से सूचना पर आज दिनांक 24 जून 2022 को ग्राम सिंघोरी के ही संदेही विष्णु यदु को हिरासत में लेकर उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार करते हुये, देवरबीजा के सिरसा तिराहा के पास स्थित मंदिर के पीछे छुपाकर रखना बताया। आरोपी के पेश करने पर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 07 एल एक्स 3064 पैशन प्रो कीमती करीब 51,000/- रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया।

आरोपी विष्णु यदु पिता रज्जू यदु उम्र 19 साल साकिन सिंघोरी पुलिस चौकी देवरबीजा थाना बेमेतरा को आज दिनांक 24 जून 2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक डिग्री लाल सोना, प्रधान आरक्षक आनंद कोठारी, आरक्षक प्रवीण वर्मा, बसंत यादव, रामेश्वर पटेल एवं अन्य चौकी स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

RAIGARH NEWS

पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, 31 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पासिंग राउंड से लेकर बजर राउंड तक रोचक मुकाबला, चयनित विद्यार्थी 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा रायगढ़, 25 अक्टूबर। विद्यार्थियों में...