धरमजयगढ़ विधानसभा में सर्व आदिवासी समाज भी लड़ेगी चुनाव

spot_img

धरमजयगढ़ विधानसभा में सर्व आदिवासी समाज भी लड़ेगी चुनाव

हीरालाल राठिया लैलूंगा

धरमजयगढ – रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में आगामी चुनाव को लेकर क्षेत्रों में हलचल मची हुई है। वैसे धरमजयगढ विधानसभा में लगातार कांग्रेस कांग्रेस का बोलबाला है। लेकिन इस बार कई नये पार्टी अपनी किस्मत आजमाने चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं । इसी क्रम में विधानसभा चुनाव को लेकर सर्व आदिवासी समाज भी दांव लगा रही है। आपको बता दें धरमजयगढ में सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष रहे ,महेन्द्र सिदार काफी समय से ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे है। चाहे जनहित मुद्दे हों या फिर कोई सामाजिक कार्य । महेंद्र सिदार ने लगातार समाज को जोड़ने एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। और ऐसे ही आदिवासी 32% आरक्षण की संघर्ष हो या मूल भूत सड़क पानी बिजली की समस्या हो क्षेत्र में हमेशा से अपनी आवाज बुलंद करके उठाते रहते हैं। क्षेत्र में उन्हें आंदोलनकारी की नाम से भी जानते है लोग। और क्षेत्र के कई बुजुर्गो श्यान का कहना है ,कि सघन आदिवासी क्षेत्र होने के बावजूद भी आदिवासी समाज में एक जुड़ता नही दिखाई दी थी, जो आज एकजुट होने जा रहे है। समाज को एकजुट करने में महेन्द्र सिदार की अहम भूमिका निभाई जा रही है। और ऐसे में महेन्द्र सिदार आदिवासी समाज के उभरते युवा जननेता के नाम से क्षेत्र ही नहीं पूरे प्रदेश में लगभग आदिवासी समाज के परिचित है। उन्हें क्षेत्र के आदिवासियों की समर्थन मिलता ही रहता है, उन्हे आज हर शहर गांव कस्बे के लोग जानने लगे है, वे अपने समाज के प्रति हमेशा ही जागरूकता करने में लगे रहते है।

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण उनकी पकड़ सभी समुदाय में कही न कही बरकरार तो है, वही बता क्षेत्र में आदिवासी समाज से ही नहीं वरन् अन्य वर्ग समुदाय के लोग भी मिलते जुलते रहते है, उनके साथ भी अपनी भाई चारा निभाते नजर आते है।और वहीं सर्व आदिवासी समाज ने ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र कुमार को विधानसभा चुनावी मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

CHHATTISGARH NEWS

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...