घरघोड़ा जनपद में अचार संहिता का उलंघन अध्यक्ष- उपाध्यक्ष का पदनाम बोर्ड कर रहा है उलंघन

spot_img

घरघोड़ा जनपद में अचार संहिता का उलंघन अध्यक्ष- उपाध्यक्ष का पदनाम बोर्ड कर रहा है उलंघन

अचार संहिता के लगे ग्यारह दिनों बाद भी नही हटा पायी निर्वाचन से जुड़े स्क्वायड की टीम दे रहे है राजनीतिक संरक्षण

आचार संहिता लगने के बाद जिले के विभिन्न तहसीलों से अजब गजब का कारनामा सामने आ रहा हैं निर्वाचन के कार्यो जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही मानो दीया तले अंधेरे की कहावत को उजागर कर रहा है। जिसमें घरघोड़ा जनपद में अध्यक्ष उपाध्यक्ष के पदनाम वाले बोर्ड को 11 वें दिन तक हटा नही पाए। अब मामला तूल पकड़ते ही निर्वाचन अधिकारी बोर्ड हटाने एवं नोटिस जारी करने की बात कही जा रही हैं।
आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल 9 अक्टूबर को बज गया है। दो चरणों मे चुनाव होना है। आचार संहिता लगे आज 11 वां दिन है। इन दिनों में निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शासन के योजनाओं से लेकर पदनाम,सरकारी वाहन,पुल पुलिया में अंकित शिलान्यास – लोकार्पण पटल तक के नाम को ढका जा रहा है। लेकिन यह केवल बाहरी आवरण की भांति नजर आ रहा है। दरअसल इसमें कुछ जनपदो में लापरवाही बरती जा रही है। जिसमे घरघोड़ा जनपद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चेंबर के बाहर उनका पदनाम तक उल्लेख है कायदें से उसे ढकना था।किंतु उक्त दफ्तर में प्रतिदिन अधिकारी कर्मचारियों तथा सीईओ का आना जाना है फिर भी इस ओर ध्यान न देना या उक्त बोर्ड को नही हटाना उनके कार्यप्रणाली में सवालियां निशान लगा रहा हैं। यहां यह भी बताया जाना लाजमी होगा कि उक्त जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के विरुद्ध उनके ही दल के पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लेकर आये हैं। जिसमें मतदान के लिए कलेक्टर ने तारीख भी तय कर दिए थे। इसके उपरांत सम्बंधित जनप्रतिनिधियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाए। जिसमें न्यायलय ने फौरी तौर पर रोक लगाते हुए जवाब-तलब की है। बहरहाल इसे लेकर अब जनपद से लेकर जिला मुख्यालय के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल बनाकर रख दिया है।

चेंबर के बाहर उल्लेखित प्रवेश निषेध का चस्पा कागज बना चर्चा का विषय

हाल ही में अपने विरोध में आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद घरघोड़ा जनपद अध्यक्ष सहोद्रा राठिया, उपाध्यक्ष ममता अशोक पंडा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय चले गए यहां जाते ही राहत भी मिल गई। लेकिन इसके उपरांत इसी चुनाव के माहौल मेंदोनो ने अपने चेंबर के बाहर बिना अनुमति प्रवेश निषेध का कागज तक लगा दिए है। जनपद के ग्रामीण व बीडीसी इसे लेकर काफी नाराज है उनका कहना है कि वे जनप्रतिनिधि है उनका चेंबर हर वक्त जनता जनार्दन के लिए खुला रहना चाहिए। इस तरह तंज भी कस रहे है।

वर्जन

इस तरह का कृत्य आचार संहिता का उलंघन है। इस सम्बंध में उक्त पदनाम वाले बोर्ड को हटाया जाएगा और सम्बंधित एवं विभाग के प्रमुख को नोटिस भी जारी की जायेगी।
डिगेश पटेल, सहायक निर्वाचन अधिकारी
धरमजयगढ़ अनुविभाग

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

CHHATTISGARH NEWS

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...