दीवान को हटाकर राधेश्याम को बनाया चुनाव संचालक…

spot_img

दीवान को हटाकर राधेश्याम को बनाया चुनाव संचालक

बढ़ते आक्रोश को देख पार्टी ने बदला आदेश

धर्मजयगढ़ – चुनाव आते ही चर्चाएं गर्म हो चुकी है धर्मजयगढ़ विधानसभा में कुछ ऐसा हो रहा है धर्मजयगढ़ मे इस बार चुनाव रोचक होता जा रहा है जहां गुटबाजी चरम सीमा पर है एक तरफ जिला महामंत्री द्वारा मंडल अध्यक्ष और समन्वय समिति द्वारा लिये गये निर्णय को बदलते हुये अपनी मनमानी करते हुये स्वयं संचालक बन बैठे जिसके कारण कार्यकर्ताओं मे रोष व्याप्त हो गया उसके बाद खुद सफाई देते रहे कि संचालक राधेश्याम है वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को यह कृत्य रास नहीं आ रहा है वही आदिवासी लोकप्रिय नेता राधे श्याम राठिया को टिकट नहीं देने जाने पर कार्यकर्ताओं मे विरोध हो रहा है विधानसभा में राधेश्याम टिकट के प्रबल दावेदार थे लगातार दो विधानसभा से टिकट की मांग करते आ रहे थे अभी तीसरी बार पुरी उम्मीद थी कि इस बार पार्टी उन्हें ही प्रत्याशी बनायेगी परंतु किस्मत ने उनका फिर साथ नही दिया और हरिश्चंद राठिया को मौका दिया
राधे श्याम की लोकप्रियता का पैमाना यह है कि पूरे विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष लोगो ने एक स्वर से उन्हें संचालक बनाने की मांग की थी परंतु पार्टी द्वारा जिला महामंत्री अरुण धर दीवान को संचालक व राधेश्याम राठिया को सह संचालक बना दिया था जिससे पार्टी के कार्यकर्तओं मेंआक्रोश फैल गया था मीडिया में मुद्दा छाने के बाद पार्टी ने आनन फानन कल रात प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप के हस्ताक्षर से संचालको की संसोधित सूची जारी करते हुये राधेश्याम राठिया को संचालक की जिम्मेदारी दी गयी है सह संचालक किसी को नही बनाया गया है तब जाकर विधानसभा के कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत हुआ है
समय रहते धर्मजयगढ़ विधानसभा में चल रही गुटबाजी पर रोक ओर सर्वमान्य नेताओ की स्वीकार्यता को अगर पार्टी नही समझेगी तो निसंदेह भाजपा को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

CHHATTISGARH NEWS

IndiGo Flight News: उड़ान के दौरान इंडिगो विमान में निकला धुआं, दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट

ओवरहेड बिन में रखे यात्री के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से निकला था धुआं, चालक दल की त्वरित कार्रवाई के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...