spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

कांग्रेस के लिए खड़ी हो सकती है मुसीबत , दो आदिवासी नेता पूर्व सरपंच व सरपंच पति समर्थकों के साथ हुए भाजपा में शामिल…

कांग्रेस के लिए खड़ी हो सकती है मुसीबत , दो आदिवासी नेता पूर्व सरपंच व सरपंच पति समर्थकों के साथ हुए भाजपा में शामिल

घरघोड़ा तहसील के नवापारा क्षेत्र में आदिवासी कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व सरपंच जागृत राठिया और नवापारा क्षेत्र में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ ग्राम पंचायत टेंडा के युवा सरपंच पति संतोष राठिया ने भाजपा और मोदी सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर आज क्षेत्र के भाजपा नेताओं के समक्ष भाजपा प्रवेश किया गया । भाजपा प्रत्याशी के हरिश्चंद्र राठिया दोनो नेताओ को भाजपा का गमछा ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए दोनो नेताओ के पैर छूकर आर्शीवाद लेते हुए विधिवत भाजपा प्रवेश कराया।
भाजपा प्रत्याशी हरिश्चंद्र राठिया ने कहा है कि नवापारा टेन्डा
क्षेत्र में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ लगातार विधायक लालजीत राठिया और कांग्रेस से उपेक्षित सम्मानीय वरिष्ठ नेता जागृत राठिया व युवा नेता संतोष राठिया दोनों नेताओं के भाजपा प्रवेश से क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी और क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में दुगुने ऊर्जा का संचार होगा । निश्चित ही कि चुनाव में वरिष्ठ नेता जागृत राठिया के मार्गदर्शन और टेन्डा के युवा नेता संतोष राठिया के जोश का लाभ पार्टी को मिलेगा और विधानसभा चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त होगा ।

नवापारा क्षेत्र में दोनों जनाधार वाले नेताओं के भाजपा प्रवेश से कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है कांग्रेस के कद्दावर वरिष्ठ नेता जागृत राठिया क्षेत्र में किसी परिचय का मोहताज नही है ग्राम पंचायत में 3 से 4 बार सरपंच पद पर निर्वाचित होकर क्षेत्र की सेवा करते आये है । इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इस वरिष्ठ नेता की क्षेत्र में क्या पकड़ हो सकती है और विधानसभा चुनाव के समय नेता के भाजपा प्रवेश से नवापारा क्षेत्र में लालजीत सिंह के लिए मुसीबत खड़ी हो सकती है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने आए असम राज्य के तैराक...
Latest
असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ