● चरित्र शंका पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या
● लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, लैलूंगा के ग्राम टूरटूरा की घटना…..

● चरित्र शंका पर पत्नी की डंडे से पीटकर हत्या….

● लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा, लैलूंगा के ग्राम टूरटूरा की घटना…..


*रायगढ़* । दिनांक 08.11.2023 को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम टूरटूरा में एक महिला की हत्या की सूचना मिली । तत्काल थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । जहां गांव की श्रीमती दुलमत भुंईहर (60 साल) के घर उसकी बेटी गुलापी भुंईहर (30 साल) का शव पड़ा मिला । घटना के संबंध में मृतिका की मां बताई कि उसकी लड़की गुलापी भुईहर की शादी छ: साल पहले ग्राम ठेठेटांगर (उडिसा) के बलदेव भुईहर के साथ किये हैं । दामाद बलदेव ससुराल में ही रहता था, गुलापी की एक 3 साल की लड़की है । दामाद बलदेव उसकी पत्नी गुलापी के चरित्र पर शंका कर छोटी छोटी बातों पर मारपीट करता था जिसे लेकर गांव में बैठक कर बलदेव को गांव से दो बार भगा दिये थे फिर भी बलदेव ससुराल आकर जबरन रहता था । पिछले बरसात के समय से बलदेव फिर ससुराल में आकर रह रहा था, । दिनांक 08.11.2023 को सुबह घर पर बलदेव उसकी पत्नी गुलापी से गाली गलौच, झगड़ा मारपीट कर डंडा से सिर पर मारकर उसकी हत्या कर दिया और घर से भाग गया था । बलदेव को मोहल्ले वाले पकड़कर घर लेकर आये जिससे पूछने पर उसने गुलापी को लकड़ी डंडा से मारकर हत्या कर देना बताया। मौके पर लैलूंगा पुलिस मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया तथा घटनास्थल से हत्या के पर्याप्त सबूत इकट्ठे कर घटना की रिपोर्ट पर *आरोपी बलदेव भुईहर पिता मुनी भुईहर उम्र 32 वर्ष साकिन ग्राम ठेठेटांगर थाना हिमगीर जिला सुंदरगढ (उडिसा)* के विरूद्ध हत्या का अपराध कायम कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा ब्लॉक युवा अध्यक्ष शिवशंकर पैंकरा ने किया सर्व आदिवासी समाज की जिला स्तरीय कलेक्टर को ज्ञापन देने में प्रतिनिधित्वआदिवासी अधिकारों हेतु संयुक्त ज्ञापन...

रायगढ़, 22 जून। सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय संयुक्त ज्ञापन सौंपा गया कलेक्टर रायगढ़ को । लैलूंगा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व सर्व आदिवासी...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...