spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

फरार स्थायी वारंटियों और अवैध शराब पर तमनार पुलिस की कार्रवाई……

फरार स्थायी वारंटियों और अवैध शराब पर तमनार पुलिस की कार्रवाई……

अलग – अलग कार्रवाई में 3 फरार वारंटी और मोटरसाइकिल पर शराब तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, आरोपों से 100 लीटर महुआ शराब जप्त….. *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर मतदान के ठीक पहले जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में शराब के अवैध परिवहन और संग्रहण पर अभियान चलाकर कार्रवाई किया गया है । इसी कड़ी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर द्वारा अवैध शराब और फरार वारंटी के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया जिसमें ग्राम कुधरीमाल, बुधरी पारा और बुढ़िया में पुलिस ने तीन स्थायी वारंटी – (1) जुम्मन अगरिया पिता राजू अगरिया कुधरीमाल थाना तमनार, (2) राजकुमार परजा पिता ईश्वर परजा बुधरी पारा तमनार (3) रोहित निषाद पिता नेहरू निषाद बुढ़िया थाना तमनार को गिरफ्तार किया गया । इन वारिंटियों पर वर्ष 2017 और 2019 में स्थायी वारंट जारी किया गया है जिसके परिपालन में पुलिस द्वारा वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया । वहीं अवैध शराब पर कार्रवाई के लिए लगाये मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 14/11/2023 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में तमनार पुलिस ने ग्राम हमीरपुर बॉर्डर पर शराब रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस पार्टी ने मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना CG 13 AJ 8895 पर शराब परिवहन कर रहे आरोपी भगवानो साव पिता टूरबादल साव 52:साल निवासी बाबा ढाबा हमीरपुर बॉर्डर थाना हिमगिर जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) से 100 लीटर महुआ शराब कीमत ₹20,000 तथा मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना कीमत 15,000 रुपए *जुमला कीमती ₹35000 की जप्ती* कर आरोपी को थाना लाया गया । आरोपी पर थना तमनार में आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही पर किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी तमनार आशीर्वाद राहटगांवकर प्रधान आरक्षक संतोष कुर्रे, आरक्षक भीष्म देवसागर, पुरुषोत्तम सिंह सिदार और अनूप मिंज शामिल थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया।...
Latest
खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग CG : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइड नोट में कांग्रेस...