किसान से घूस लेने के मामले में पटवारी निलंबित।

किसान से घूस लेने के मामले में पटवारी निलंबित।



गौरेला पेंड्रा मरवाही, 23 नवंबर 2023 / किसान से घूस लेने के मामले में संबंधित पटवारी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि न्यूज पोर्टल एवं समाचार पत्र में प्रकाशित खबर “किसान से घूस लेते पटवारी का वीडियो वायरल” की जांच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेण्ड्रारोड द्वारा की गई, जांच प्रतिवेदन से सामने आये तथ्य के आधार पर तहसील पेण्ड्रा में पदस्थ पटवारी विजय प्रताप सिंह ने बंधी गांव निवासी किसान विनोद अग्रवाल से भूमि के चौहद्दी के बदले 4 हजार रूपए (चार हजार रूपए) रिश्वत की मांग किया गया। जो वायरल वीडियो दिनांक 21 एवम 22 नवंबर 2023 से सिद्ध होता है।
उपरोक्तानुसार हल्का पटवारी विजय प्रताप सिंह तहसील पेण्ड्रा का कृत्य गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। हल्का पटवारी विजय प्रताप सिंह का कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का स्पष्ट उलंघन है एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के तहत् दण्डनीय है। अतः हल्का पटवारी श्री विजय प्रताप सिंह तहसील पेण्ड्रा को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत् तत्काल प्रभाव से एतद् द्वारा निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में विजय प्रताप सिंह (पटवारी) का मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही में नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...