spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पुरानी रंजिश पर अधेड़ व्यक्ति की टांगी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, थाना छाल क्षेत्र की घटना….

पुरानी रंजिश पर अधेड़ व्यक्ति की टांगी मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, थाना छाल क्षेत्र की घटना….

*रायगढ़* । थाना छाल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोजिया जंगल पुसलदा बांध के पास ग्राम बोजिया में रहने वाले जुगनू सारथी (50 साल) की पुरानी रंजिश पर उसके परिचित दिलसाय सारथी (50 साल) द्वारा टांगी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है । घटना को लेकर थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 24.12.2023 के रात्रि ग्राम बोजिया की रहने वाली सुकवारो बाई (50 साल) अपने दो लड़कों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 23 दिसंबर के दोपहर उसका पति जुगनू सारथी और दिलसाय सारथी (पूर्व पति) दोनों टांगी लेकर जंगल लकड़ी लेने गये थे, काफी देर बाद जुगनू सारथी घर नहीं लौटा तो दिलसाय से पूछने पर उसने जुगनू को अकेले मोटरसाइकिल में कहीं जाना बताया । 23 और 24 दिसंबर के शाम तक जुगनू को उसके घर वाले ढूंढे, पता नहीं चलने पर फिर दिलसाय से पूछे कि तुम्हारे ही साथ गया था फिर अकेले मोटरसाइकिल में कैसे गया । तब दिलसाय सारथी ने पुरानी रंजिश पर पुसलदा बांध के पास जुगनू को टांगी से मारकर हत्या करना बताया है । थाना प्रभारी छाल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर जाकर शव एवं घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । आरोपी दिलसाय सारथी पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल हिरासत लिया गया जिससे घटना को लेकर पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात स्वीकार कर बताया कि सुकवारो बाई से उसकी शादी हुई थी । दोनों में अनबन होने पर सुकवारो तीन बच्चों को लेकर अपने मायके बोजिया आ गई और सक्ती जिले में रहने वाले जुगनू सारथी को पति बनकर मायके में रहने लगी तो अपने बच्चों से मिलने बीच-बीच में ग्राम बोजिया आता था और 20 साल से जुगनू के सुकवारो को पत्नी बनाकर रखने के कारण पत्नी और बच्चे बात नहीं करते थे जिससे जुगनू पर रंजिश रखता था और इस बार ग्राम बोजिया आने पर उसने मौका देखकर जंगल बांध के पास टांगी से जुगनू को मार कर उसकी हत्या कर दिया । पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त लोहे का टांगी और घटना समय पहने आरोपी दिलसाय के कपड़े बरामद कर *आरोपी दिलसाय सारथी पिता स्वर्गीय रामरतन सारथी उम्र 55 साल निवासी ग्राम खडगांव थाना धरमजयगढ़ जिला रायगढ़* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक दादूराम सिदार, आरक्षक गोविंद बनर्जी, हरेंद्र पाल सिंह जगत, सतीश जगत की अहम भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर में 3 करोड़ 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित मल्टीपरपज इंडोर बास्केटबॉल स्टेडियम का शुभारंभ किया।...
Latest
खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ छत्तीसगढ़ में दोगुनी हुई गैस सिलेंडर की बुकिंग CG : बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए पूरी डिटेल CG : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मिली पेंटर की संदिग्ध लाश, सुसाइड नोट में कांग्रेस...