जब नन्ही अंजू बिरहोर ने कहा बड़ी होकर मैं बनूंगी स्कूल की मैडम, मुख्यमंत्री ने कहा शाबाश

spot_img

जब नन्ही अंजू बिरहोर ने कहा बड़ी होकर मैं बनूंगी स्कूल की मैडम, मुख्यमंत्री ने कहा शाबाश



लैलूंगा / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के अंतिम छोर पर लैलूंगा के भुइंयापानी में बिरहोर परिवारों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने सभी का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात करने बिरहोर परिवार के बच्चे भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान बच्चों को उपहार दिया और उनसे भी बातें की। इस दौरान नन्ही अंजू बिरहोर से जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूछा कि बड़ी होकर क्या बनोगी, अंजू ने मुस्कान के साथ कहा कि मैं स्कूल की मैडम बनूंगी, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा शाबाश!। उन्होंने बच्ची के पिता से कहा कि बिटिया को खूब पढ़ाए। शासन की योजनाओं का लाभ भी बच्ची को पढ़ाई में मिलेगा आपको बता दे कि सीएम विष्णुदेव साय अपनी पत्नी और बेटी के साथ गुरुदेव के निवास पहुँचे जहां उन्होंने गुरुदेव के प्रतिमा पर पूजा अर्चना किया जिसके बाद मा दुर्गा के मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना करने के बाद कमरगा शशि होता के यहां भोजन व परिवार जनों से मुलाकात किये हेली पेड में सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई थी 5 बजे हेलीकाप्टर से बगिया के लिए रवाना हुए ।



बाइट 01 विष्णु देव मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन; लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन...

CHHATTISGARH NEWS

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन; लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...