spot_img
spot_img

● ग्राम कुमरता में कापू पुलिस ने चलित थाना लगाकर सुनी शिकायतें….

spot_img
spot_img
spot_img

● ग्राम कुमरता में कापू पुलिस ने चलित थाना लगाकर सुनी शिकायतें….

● थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को साइबर क्राईम, मानव तस्करी और विविध अपराधों की दी कानूनी जानकारी….

*रायगढ़* । थाना कापू के ग्राम कुमरता में कापू थाना प्रभारी निरीक्षक नारायण मरकाम द्वारा रविवार के शाम चलित थाना कैंप लगाया गया । थाना प्रभारी ने रहवासियों को उनके क्षेत्र की समस्याओं और झगड़े, शिकायत की जानकारी ली जिसमें कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुआ । थाना प्रभारी ने बताया कि वर्तमान में साइबर ठगी के अपराध बढ़ रहे हैं जिससे केवल जागरूकता से बचा जा सकता है । थाना प्रभारी बताए कि साइबर ठगी करने वाले नए-नए तरीके अपना रहे हैं इसलिए अंजान व्यक्तियों के नंबर से आए वीडियो कॉल रिसीव ना करें । मोबाइल पर आये ओटीपी, एटीएम पिन, खाता संख्या बिल्कुल ना बताएं । मोबाइल टावर लगाने, इनामी कूपन, लॉटरी के झांसे में ना आए और ठगी होने पर नजदीकी थाने/सायबर सेल या 1930 नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करायें । थाना प्रभारी ने रहवासियों को बताया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से इस क्षेत्र में मानव तस्करी की समस्या बनी रहती है। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि कोई महानगर में अच्छा जॉब का आफर देता है तो तस्दीक करें और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देवें । चलित थाने में थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित कर अवैध शराब बनाने व बिक्री करने वालों की सूचना थाने में दिये जाने एवं जेवर सफाई के नाम पर घूमने से सतर्क रहने की समझाइश दिया गया ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन को लेकर FIR दर्ज, अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ शिकायत

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने का आरोप नई दिल्ली। दिल्ली के प्रसिद्ध बंगला...

CHHATTISGARH NEWS

बंगला साहिब गुरुद्वारे में प्रदर्शन को लेकर FIR दर्ज, अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ शिकायत

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई, धार्मिक स्थल की मर्यादा भंग करने का आरोप नई दिल्ली। दिल्ली के प्रसिद्ध बंगला...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...