spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

एसडीएम रमेश मोर ने नगर पंचायत कमर्चारियों और दुकानदारों की ली बैठक……

एसडीएम रमेश मोर ने नगर पंचायत कमर्चारियों और दुकानदारों की ली बैठक

नगर पंचायत सीएमओ बैठक से रहे नदारद

एसडीएम ने कर बकायादारों को कर पटाने की समझाइस के साथ दी चेतावनी

अव्यवस्थित नगर को व्यवस्थित करने का बीड़ा उठाये एसडीएम घरघोड़ा रमेश कुमार मोर ने आज एसडीएम कार्यलय मीटिंग हाल में नगर पंचायत कर्मचारियों व नगर के दुकानदारों की बैठक बुलाई गई । बैठक में एसडीएम रमेश कुमार मोर ने सर्व प्रथम नगर पंचायत कर्मचारियों से नगर पंचायत में कर बकायादारों से वसूली की जानकारी ली गई ततपश्चात कर वसूली के लिए तहसीलदार घरघोड़ा के माध्यम से नोटिस जारी कराते हुए कर वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है , बकाया राशि का भुगतान नही करने बकायादारों पर कड़ी कार्यवाही के दिशानिर्देश दिए गए है । नगर में स्वच्छता को लेकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने को कहा है । दुकानदारों द्वारा कचरे को कहीं भी फेंकने और शादी के सीजन में समारोह के समापन के बाद कचरा को सही निस्तारण नही करने पर पेनाल्टी लगाने की बात कही है ।

दुकानदारों की बैठक में समझाइस के साथ दिए निर्देश

एसडीएम रमेश कुमार मोर की अध्यक्षता में दुकानदारों की बैठक ली गई जिसमें फुटपाथ के दुकानदारों को सड़क में बनी नाली के अंदर दुकान लगाने की समझाइश दी गई है जिससे सड़क हादसों पर रोक लगाया जा सके । वही प्रतिदिन सड़क में लगाने वाले छोटे गुमटी वाले जो साग भाजी बेचकर अपना जीवन यापन करते है ऐसे दुकानदारों को पौनी पसरे में जगह उपलब्ध कराने की बात कही है । नगर पंचायत क्षेत्र में पक्के दुकानदारों को अवैध रूप से सड़क पर कब्जा कर दुकानों को सड़कों पर ले आये है उन्हें 2 नोटिस जांरी किया है अंतिम नोटिस जारी किया जा रहा है नही मानने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसडीएम सभागार हाल में हुई बैठक में एसडीएम रमेश कुमार मोर की अध्यक्षता में तहसीलदार विकास कुमार जिंदल , नगर पंचायत कर्मचारी , नगर पंचायत क्षेत्र के छोटे बड़े दुकानदार उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि बैठक में नगर पंचायत क्षेत्र को लेकर एसडीएम की महत्वपूर्ण बैठक में घरघोड़ा सीएमओ अनुपस्थित रहे

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने आए असम राज्य के तैराक...
Latest
असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ