spot_img
spot_img

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, निर्वाचन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश…

spot_img
spot_img
spot_img

कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक, निर्वाचन के संबंध में दिए आवश्यक दिशा निर्देश

मतदान प्रतिशत में वृद्धि हेतु 28 मार्च कों किया जायेगा वृहद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम – कलेक्टर

मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) की सुविधा

विनय सिंह
*बेमेतरा जिले में निष्पक्ष, एवं शातिपूर्ण चुनाव कराने एवं उचित व्यवस्था करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा ने आज देर शाम को समय सीमा बैठक ली | उन्होंने बताया की छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर निर्वाचन आयोग तैयारी में जुटा है। कलेक्टोरेट सभा कक्ष में समय सीमा बैठक के दौरान जिलाधीश ने सेक्टर अधिकारियों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों का भ्रमण करने के निर्देश दिये है | इसके साथ कलेक्टर ने अधिकारियों को आदर्श आचार सहिंता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस बैठक में उन्होंने मतदान केन्द्रों में फर्नीचर, बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, शेड, शौचालय, व्हील चेयर, समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली। वहीं निर्वाचन के दौरान जिले में चेकपोस्ट स्थापित किये गये है। इन चेक पोस्ट में मंदिरा के अवैध परिवहन और 50 हजार से अधिक नगद राशि की जांच, निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को दिए जाने वाले प्रलोभन सामग्री की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं चुनाव के चलते निवार्चन कार्य की प्राथमिकता को देखते हुए विशेष परिस्थिति को छोड़कर अवकाश में भी प्रतिबंध लगाए गए है।
उन्होंने निर्वाचन कार्य के लिए इंटरनेट कनेक्टिीविटी एवं वाईफाई के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में विद्युत व्यवस्था एवं जेनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने सभी ज़िला अधिकारियों से शासकीय वाहन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर्मी, पुलिस अधिकारी, सेक्टर ऑफिसर सहित अन्य अधिकारी मतदान कर सकते हैं। साथ ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया है। अब मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी पोस्टल बैलेट (डाक मतपत्र) से वोट डालने की सुविधा प्रदान की जाएगी। आयोग ने गत दिवस अधिसूचना जारी कर आयोग द्वारा प्राधिकृत पत्रकारों के कार्य को अत्यावश्यक सेवा श्रेणी में स्थान देकर यह सुविधा प्रदान की है। बैठक में जिलाधीश ने 28 मार्च को होने वाले वृहद मतदाता जागरूकता अभियान के संबंध में जानकारी ली और कार्यक्रम के लिए लगाए गए अधिकारीयों और कर्मचारियों कों उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए | उन्होंने आदर्श आचार संहिता को देखते हुए जिले के सभी राजनीतिक पोस्टर बैनर तुरंत हटाने के निर्देश दिये | इसके पश्चात जिलाधीश ने लोकसभा आम निर्वाचन मे लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी ली और आगामी प्रशिक्षण के लिए दिशा निर्देश दिए | उन्होंने असामयिक हुए ओलावृष्टि से हुए किसानों के फसलों की बीमा राशि समय पर भुगतान करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए | उन्होंने धान रखने के लिए चबूतरा फड़ की व्यवस्था करने क़ो कहा। धान खरीदी केंद्रों से धान का उठाव तेज़ी से करने के निर्देश दिये। धान उठाव के लिए ज़रूरत मुताबिक़ अतिरिक्त परिवहन व्यवस्था और हमाल बढ़ाकर धान उठाव की बात कही। बैठक में उन्होंने बेमेतरा जिले में मतदान प्रतिशत में वृद्धि किए जाने मतदाता जागरूकता हेतु 28 मार्च 2024 को जिला स्तर पर मंडी प्रांगण बेमेतरा में महिला मतदाता जागरूकता पर वृहद् कार्यक्रम आयोजित करने और सफल बनाने सभी को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा की इसी दिन प्रत्येक नगरीय निकाय एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत तथा नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड स्तर पर भी एक निश्चित समय दोपहर 12.00 बजे एक साथ वृहद् संख्या में महिला मतदाता शपथ कराया जाना है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Durga Ashtami 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी महाअष्टमी? जानें मां महागौरी की पूजा की सही तारीख

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती...

CHHATTISGARH NEWS

Durga Ashtami 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब मनाई जाएगी महाअष्टमी? जानें मां महागौरी की पूजा की सही तारीख

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में महाअष्टमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की जाती...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...