● प्लांट से लोहा चोरी कर भाग रहे पांच आरोपियों से 285 किलो स्कैप और 05 दुपहिया वाहन जप्त……

प्लांट से लोहा चोरी कर भाग रहे पांच आरोपियों से 285 किलो स्कैप और 05 दुपहिया वाहन जप्त……

भूपदेवपुर पुलिस ने आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..

*06 अप्रैल रायगढ़* । आज सुबह थाना भूपदेवपुर अंतर्गत ग्राम देवरी डूमरपाली स्थित वीजा पावर प्लांट के टावर पास पड़े टीना-लोहा को कुछ व्यक्ति दुपहिया एक्सल वाहन पर चोरी कर भाग रहे थे । प्लांट के सिक्योरिटी गार्डों ने पांच व्यक्तियों को पकड़ा और थाना प्रभारी भूपदेवपुर को सूचना दी । सूचना पर थाना प्रभारी भूपदेवपुर निरीक्षक राम किंकर अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और स्कैप चोरी कर भाग रहे पांच आरोपी - रंजीत कुमार दास, अरूफ कुमार दास, अब्दुल अंसारी, कबूल हुसैन व करीम शेख उर्फ साहेब को हिरासत में लिये जिन्हें उनके 05 सुपर एक्सल मोपेड और उनमें लोड़ टीना-लोहा के स्कैप के साथ थाना भूपदवेपुर लाया गया ।

आरोपियों से जप्त स्कैप व मोपेड

(1) रंजीत कुमार दास पिता किशोरी मोहन दास उम्र 42 साल निवासी छातामुड़ा बाईपास डब्लूसाव का किराया मकान स्थाई पता सकिदपुरी थाना सूतिवान जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बेंगल) के सुपर एक्सेल CG 13 AS-1884 में लोड करीब 60 किलो लोहा/टीना स्कैप
(2) अरूफ कुमार दास पिता पिता किशोरी मोहन दास उम्र 42 साल निवासी छातामुड़ा बाईपास डब्लूसाव का किराया मकान स्थाई पता सकिदपुरी थाना सूतिवान जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बेंगल) के सुपर एक्सेल CG 13 AS-0802 में लोड करीब 50 किलो लोहा/टीना स्कैप
(3) अब्दुल अंसारी पिता तस्तर अली उम्र 35 साल निवासी सहदेवपाली टुरकुमुड़ा स्कूल के पास थाना जूटमिल स्थाई पता खानपुर थाना सूती-02 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के सुपर एक्सेल CG 13 AQ-1379 में करीब 55 किलो लोहा/टीना स्कैप
(4) काबूल हुसैन पिता मानकू शेख उम्र 34 साल निवासी सहदेवपाली टुरकुमुड़ा थाना जूटमिल स्थाई पता रघुनाथपुर थाना सूती-01 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के सुपर एक्सेल CG 13 AW-1978 में करीब 65 किलो लोहा/टीना स्कैप
(5) करीम शेख उर्फ साहब पिता राशिद अली उम्र 28 साल निवासी बाबूग्रिल फेब्रिकेशन के पास चौधरी ऑटो के सामने छातामुडा टुरकुमुड़ा थाना जूटमिल स्थाई पता खानपुर थाना सूती-02 जिला मुर्शिदाबाद (वेस्ट बंगाल) के सुपर एक्सेल CG 13 AW-2413 में लोड करीब 55 किलो किलो लोहा/टीना स्कैप आरोपियों के कब्जे से *कुल 285 किलो लोहा/टीना स्क्रैप* करीब ₹12,000 का जप्त किया गया है । स्कैप चोरी को लेकर प्लांट के सिक्योरिटी गार्ड दया सागर साहू (26 साल) निवासी ग्राम डूमरपाली के लिखित आवेदन पर थाना भूपदेवपुर में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 45/2024 धारा 380,34 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी भूदेवपुर निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक बालकृष्ण डनसेना, प्रधान आरक्षक शंभू पांडे, आरक्षक बोधराम सिदार, मुरली मनोहर पटेल, विजय पटेल और कृष्ण कुमार वारेन शामिल थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर….

रायपुर: आज के दौर में टिकाऊ खेती की ओर बढ़ना समय की मांग है। रसायनों के बोझ तले दबती मिट्टी को राहत देने के लिए...

CHHATTISGARH NEWS

ब्रेकिंग : साय कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, तीन पूर्व आईपीएस अफसरों का डिमोशन किया रद्द…

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग हुई। वर्ष 1988 बैच के तीन भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों संजय पिल्ले,...

RAIGARH NEWS

CG : भारतमाला मुआवजा घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 8 ठिकानों पर छापे, नकदी और 37 किलो चांदी जब्त

रायपुर: छत्तीसगढ़ में भारतमाला योजना के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम राजमार्ग परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है....