जशपुर जिले के कोतबा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक माह पूर्व नाबालिग किशोरी की अंधेकत्ल का गुत्थी कोतबा चौकी पुलिस ने सुलझा लिया है। नाबालिग किशोरी को गर्भवती करने के बाद हत्या करने वाला अभियुक्त को कोतबा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

दरअसल, कोतबा क्षेत्र निवासी मृतिका के पिता ने दिनांक 27.03.2024 को कोतबा चौकी में सूचना दिया कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र 17 वर्ष दिनांक 20.03.2024 को अपने घर से कहीं चली गई थी, काफी पता-तलाश करने पर उसका शव घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल के किनारे स्थित रहड़ बाड़ी में सड़ी गली मिला था । सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर मर्ग जाॅंच कार्यवाही उपरांत शव की पी.एम. कराया गया। जिले के एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि दिनांक 20.03.2024 को मृतिका के प्रेमी ने उसके घर से कुछ दूर एक रहड़ बाड़ी में मिलने पहुंचा था. पूर्व में अभियुक्त प्रेमी द्वारा दुष्कर्म करने से वह गर्भवती हो गई थी, अभियुक्त ने किशोरी को जबरन देशी जड़ी-बूटी खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया. मृतिका द्वारा अभियुक्त को शादी करने का दबाव बनाने तथा उत्पन्न विवाद से अभियुक्त ने उसे एक झापड़ मारा जिससे वह जमीन में गिर गई, तत्पश्चात अपने पास में रखा गमछा से युवती के नाक, मुंह को दबा दिया जिससे उसकी मृत्यू हो गई एवं आरोपी दीपक गुप्ता डरकर वहां से भाग गया। मेमोरंडम कथनानुसार अभियुक्त दीपक गुप्ता के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कपड़ा को जप्त किया गया है। प्रकरण में धारा 376(2)(ढ) भा.द.सं. एवं 6 पाॅक्सो एक्ट के तहत आरोपी कोकियाखार निवासी दीपक गुप्ता (19वर्ष) गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आगे की कार्यवाई की जा रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

गैर-जमानती धाराओं में चौकी खरसिया पुलिस ने की कार्रवाईऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा       पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS