ऑपरेशन आघात : तमनार पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा, ग्राम ढोलनारा में 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार


आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी भेजा गया रिमांड पर

    

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

28 जुलाई, रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम ढोलनारा में दबिश देकर एक आरोपी को अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

        जानकारी के अनुसार आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को थाना तमनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम ढोलनारा निवासी सिताम्बर भगत अपने घर में अवैध महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के निर्देशन में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद शराब पीने वाले लोग मौके से भाग निकले, जबकि मकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सिताम्बर भगत पिता स्व. जागेश्वर भगत, उम्र 41 वर्ष, निवासी ढोलनारा बताया।

        तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना तमनार में धारा 34(2) एवं 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

         इस प्रभावी कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक युगल किशोर यादव, आरक्षक रंजीत भगत एवं आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

24 घंटे में चोरी का खुलासा: ढाबा और गैरेज से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल और बाइक बरामद

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना बनी सफलता की कुंजीछाल पुलिस ने आरोपी...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

24 घंटे में चोरी का खुलासा: ढाबा और गैरेज से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल और बाइक बरामद

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना बनी सफलता की कुंजीछाल पुलिस ने आरोपी...