WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

स्मार्ट मीटर बना उपभोक्ताओं का भरोसेमंद साथी सटीक रीडिंग, पारदर्शी बिल…स्मार्ट मीटर से बदला बिजली सेवाओं का अनुभव

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रायगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में बिजली सेवाओं को अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में स्मार्ट मीटर योजना प्रभावी साबित हो रही है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली की सटीक रीडिंग के साथ रियल टाइम में खपत की जानकारी मिल रही है। रायगढ़ निवासी मोहन सोनी का कहना है कि वे स्वयं भी अपनी बिजली खपत पर आसानी से नजर रख पा रहे हैं। मोहन सोनी ने बताया कि उनके घर में स्मार्ट मीटर स्थापित होने के बाद बिजली की रीडिंग पूरी तरह सटीक मिल रही है। जितनी बिजली की खपत होती है, उसका रिकॉर्ड स्वतः दर्ज हो जाता है, जिससे बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनी है। उन्होंने बताया कि मोर बिजली मोबाइल एप के माध्यम से भी वे कभी भी अपने मोबाइल पर बिजली की खपत और मीटर की रीडिंग देख सकते हैं। इससे बिजली उपयोग पर नियमित निगरानी रखना आसान हो गया है और आवश्यकता के अनुसार बिजली की खपत को नियंत्रित करने में भी सुविधा मिल रही है।मोहन सोनी ने कहा कि यह सुविधा उपभोक्ताओं के हित में है। इससे बिजली की सटीक रीडिंग, पारदर्शी बिलिंग और खपत की वास्तविक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध होती है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा छत्तीसगढ़ शासन और विद्युत विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। स्मार्ट मीटर व्यवस्था से बिजली वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ने के साथ-साथ उपभोक्ताओं का भरोसा भी मजबूत हो रहा है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से बिजली सेवाओं को सरल, सुलभ और जवाबदेह बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देशबम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देशबम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश...

RAIGARH NEWS

पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाईधरमजयगढ़ के ससकोबा और गनपतपुर शासकीय उचित मूल्य...

ससकोबा में ₹12.89 लाख और गनपतपुर में ₹18.86 लाख के खाद्यान्न की कमीहितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाकर राशन नहीं देने का आरोपग्राम...