spot_img
Monday, February 16, 2026
Monday, February 16, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● रायगढ़ में सटोरियों पर कार्रवाई जारी, पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिख रहे 05 आरोपियों को छापेमारी में पकड़ा….

रायगढ़ में सटोरियों पर कार्रवाई जारी, पुलिस ने सट्टा-पट्टी लिख रहे 05 आरोपियों को छापेमारी में पकड़ा….

आरोपियों से नकद ₹9,460 रूपये, सट्टा पट्टी और 3 मोबाइल जप्त….

साइबर सेल और थाना चक्रधरनगर व जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…. *11 मई रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर साइबर सेल तथा थानों की टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर कार्यवाही कर रही है । इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर साइबर सेल, थाना चक्रधरनगर एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर पुलिस ने सक्रिय किए गए मुखबीरों से सूचनाएं लेकर शहर में छापेमार कार्यवाही की गई जिसमें सट्टा-पट्टी नोट कर रहे 05 आरोपियों को पकड़ा गया है जिनके कब्जे से *नगद 9,460 रूपये लाखों की सट्टा पट्टी और 3 मोबाइल* की जप्ती की गई है ।

चक्रधरनगर क्षेत्र में पुलिस टीम की रेड पुलिस टीम ने बोईरदादर चौक के पास (1) आरोपी - योगेश बरेठ पिता सुरीत बरेठ उम्र 29 साल निवासी ग्राम सरवानी थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल मुकाम विजयपुर थाना चक्रधरनगर को पकड़ा जिससे ₹2,100 नगद और एक मोबाइल जप्त किया गया है । (2) दूसरी कार्रवाई में बोईरदादर मां मेडिकल स्टोर के पास आरोपी सुनील यादव पिता गोपाल यादव उम्र 31 साल निवासी पंडरी पानी थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को पकड़ा गया जिससे ₹2,300 नगद और दो मोबाइल की जप्ती की गई है ।

जूटमिल क्षेत्र में पुलिस टीम की रेड पुलिस टीम ने (3) आरोपी भूपेंद्र पटेल पिता अनुज पटेल उम्र 25 साल निवासी कबीरचौक रायगढ़ को कबीर चौक के पास पकड़ा गया जिससे 1,720 रुपए (4) आरोपी जय किशन पिता चंद्रहास निषाद उम्र 19 साल निवासी कोड़ातराई जूटमिल को बीमा अस्पताल टी स्टॉल के पास पर सट्टा नोट करते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1,650 रुपए एवं (5) आरोपी शहाबुद्दीन पिता शहानुद्दीन उम्र 35 वर्ष निवासी गांधीनगर जूटमिल को बीमा अस्पताल के पास पकड़ा गया जिसकी कब्जे से 1,690 रुपए की जप्ती की गई है । आरोपियों पर छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है । सट्टा रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु मंडावी सिंह, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, रविंद्र गुप्ता, थाना जूटमिल के प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, थाना चक्रधर नगर के प्रधान आरक्षक रवि साय शामिल थे ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद से मवेशी तस्करों में हड़कंप — गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेजऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार दूसरे दिन रायगढ़...
Latest
लैलूँगा पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जन्मदिवस को सेवा दिवस में बदला: पत्रकार संतोष कुमार चौहान ने अनाथ बच्चों के बीच ... कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने का आरोप!
बलरामपुर में एसडीएम पर मारपीट से ...
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में सुविधा और सही दाम आसान फाइनेंस आकर्षक छूट सूरजपुर के सूर्य प्रताप सिंह को भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्म... जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप... पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां...