spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● खरसिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल….

खरसिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर, आरोपी गया जेल….

16 मई रायगढ़ । कल पुलिस चौकी खरसिया को थाना बालको जिला कोरबा से बिना नंबरी अपराध डायरी अग्रिम विवेचना कार्यवाही के लिए प्राप्त हुआ । चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक संजय नाग द्वारा मामले के आरोपित कान्हू उर्फ कन्हैया दास महंत निवासी जूटमिल रायगढ़ पर असल अपराध क्रमांक 286/2024 धारा 376 आईपीसी 6 पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर तत्काल अपने स्टाफ के साथ आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी के लिये रायगढ़ में दबिश दिये और आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

पीड़ित बालिका की ओर से उसकी मां द्वारा थाना बालकों में 14 मई को अपराध दर्ज कराया गया कि वह अपने मायके बालको में रह रही है । उसके बच्चे उसके दादा-दादी के पास खरसिया में रहते हैं । बीते मार्च महीने उसकी बड़ी लड़की को अपने पास बालको लेकर आई थी । महिला ने उसकी लड़की को कान्हू महंत जूटमिल से मोबाइल पर बात करते देखी और मना की जिस पर लड़की वापस अपने दादा-दादी के पास जाने की जिद करने लगी और बिना बताए 12 मई अकेले खरसिया चली गई । 14 मई को महिला अपनी लड़की के पास खरसिया आई और उससे पूछताछ की तो लड़की ने कान्हू उर्फ कन्हैया दास महंत द्वारा पिछले 1 साल से बहला फुसलाकर शारीरिक शोषण करने की बात बताई । महिला द्वारा थाना बालको में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । चौकी खरसिया पुलिस को अपराध डायरी प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी द्वारा महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए *आरोपी कान्हू उर्फ कन्हैया दास महंत 29 साल निवासी निवासी जूटमिल रायगढ़* को गिरफ्तार कर आज दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के अपराध में न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेजा गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने आए असम राज्य के तैराक...
Latest
असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि... बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दा... 79 हजार से अधिक श्रमिकों को 27.15 करोड़ की सीधी सहायता: मुख्यमंत्री विष्णु देव स... Aaj Ka Panchang 29 March 2026: शुभ योग में कामदा एकादशी आज, जानें शुभ मुहूर्त, र... Aaj Ka Rashifal 29 मार्च : आज इन 6 राशियों का दिन बीतेगा शानदार, किस्मत देगी साथ