● रायगढ़ एसपी ने किया एनएच 49 पर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण…..

spot_img

● रायगढ़ एसपी ने किया एनएच 49 पर ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण…..

● दुर्घटना के कारणों की समीक्षा कर यातायात पुलिस को दिए आवश्यक निर्देश…..

*24 मई रायगढ़* । सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में आज शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा नेशनल हाईवे 49 पर रायगढ़ से खरसिया तक चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया गया । इस दौरान उनके साथ ट्रैफिक डीएसपी श्री रमेश कुमार चंद्रा भी मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक द्वारा पिछले तीन साल में एनएच 49 पर रायगढ़-खरसिया के बीच हुए सड़क हादसों की बारीकी से समीक्षा कर आज स्वयं ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करने मौके पर पहुंचे । उन्होंने एक-एक कर एनएच 49 के सभी ब्लैक स्पॉट पर हादसों के कारणों की समीक्षा किए तद्उपरांत ऐसे स्थान जहां सांकेतक व रंबल स्ट्रिप की आवश्यकता प्रतीत हुई चिन्हिांकित किये गये तथा हादसों की समीक्षा कर नये ब्लैक स्पॉट्स को चिन्हित किया गया है । उन्होंने दुर्घटनाओं में कमी लाने ट्रैफिक डीएसपी रमेश चन्द्रा को पीडब्लूडी, ट्रांसपोर्ट और एनएच अथॉरिटी के साथ साझा रूप से आवश्यक सुधार कार्य के निर्देश दिए गए । साथ ही ट्रैफिक डीएसपी को मार्ग पर ओव्हर लोड, ओव्हर स्पीड व ड्रिंक एवं ड्राइव तथा मालवाहक वाहनों पर सवारी लाने वालों पर नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं । सड़क दुर्घटनों में कमी लाने यातायात पुलिस निरंतर प्रयासरत है । शासकीय व गैर शासकी एजेंसियों के साथ मिलकर यातायात पुलिस समय पर लोगों को जागरूक करने के साथ ही सड़कों पर आवश्यक सुधार कार्य कराया जा रहा है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...