● पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला की आत्महत्या, मृतिका का पति गिरफ्तार…..

spot_img

● पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला की आत्महत्या, मृतिका का पति गिरफ्तार…..

● कापू पुलिस ने आरोपित को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर…..

03 जून, रायगढ़ । दिनांक 01/06/2024 को थाना कापू में ग्राम पखनाकोट ढूढबहार में रहने वाले परमेश्वर मिंज (उम्र 75 वर्ष) आकर उसकी बेटी हीरो मिंज पति बैसाखू लकडा उम्र 45 वर्ष साकिन चितामाडा थाना कापू के आकस्मिक मौत पर मर्ग इंटिमेशन रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि हिरो मिंज और बैसाखु लकडा ग्राम चितामाडा के साथ करीब प्रेम संबंध था, दोनों पति पत्नी के रूप में रह रहे थे, दोनों का संतान नहीं है । दिनांक 01-06-2024 को सुबह बेटी और दामाद बैसाखू ग्राम पखनाकोट ढुढबहार आये थे । दोनों घर में खाना-पीना किये और हीरो मिंज का संतान नहीं होने की बात को लेकर आपस में लडाई- झगडा हुये । हीरो मिंज घर से शौंच के लिए अकेली गई और थोड़ी देर बाद आकर घर के आंगन में खाट में सो गई जिसकी तबियत बिगड़ने पर कापू अस्पताल ईलाज कराने के लिये ले जा रहे थे कि सुबह करीब 11.30 बजे हीरो मिंज की मौत हो गई, रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 40/2024 धारा 174 जा.फौ. कायम कर मृतिका के वारिसान, गवाहों से पूछताछ कर जांच किया गया जिसमें श्रीमती हीरो मिंज को आरोपित बैसाखू लकडा द्वारा संतान नहीं होने से प्रताड़ित करने पर हीरो मिंज द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली । थाना कापू में मर्ग जांच पर आरोपित बैसाखू लकडा पिता सालिक राम लकड़ा 50 साल निवासी ग्राम चितामाडा थाना कापू के विरूद्ध अप.क्र. 70/2024 धारा 306 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर आज आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

CHHATTISGARH NEWS

बुनगा के पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड पुसौर...

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...