spot_img
spot_img

● सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन की चोरी, सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस ने नाकेबंदी कर चंद घंटो में वाहन चोर को पकड़ा….

spot_img
spot_img
spot_img

● सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर वाहन की चोरी, सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस ने नाकेबंदी कर चंद घंटो में वाहन चोर को पकड़ा….

● जंगल में छिपा कर रखे ट्रेलर वाहन को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी को भेजा जेल……

*18 जून रायगढ़* । कल शाम थाना पूंजीपथरा में ट्रेलर वाहन सीजी 13 ए.एस. 9155 के ड्राइवर अनुज कुमार यादव उम्र 24 साल निवासी पटसरा थाना छतरपुर जिला पलामू झारखंड लिखित आवेदन देकर ट्रेलर वाहन चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराया । ट्रेलर वाहन का चालक बताया कि पिछले 2 महीने से रायगढ़ में आकर अनूप रोड केरियर में ड्राइविंग का काम करता है, ट्रांसपोर्ट की ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 ए एस 9155 को चला रहा है । 17 जून को दोपहर डोंगामहुआ पावर प्लांट में कोयला खाली कर सुबह करीब 8:00 बजे ट्रेलर को सर्विसिंग कराने ओम मोटर गेरवानी लेकर आ रहा था । दोपहर करीब 12:00 बजे सिंघल गेट तराईमाल के पास ट्रेलर को सड़क किनारे खड़ी कर वाहन की चाबी गाड़ी में ही छोड़कर दिशा मैदान के लिए गया था । 20-25 मिनट बाद आकर देखा तो ट्रेलर नहीं थी कोई अज्ञात चोर वाहन चोरी कर ले गया था । ट्रेलर वाहन के डिक्की में रखे ड्राइवर का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और नगदी रकम 13,000 रुपए भी अज्ञात चोर ट्रेलर वाहन समेत चोरी कर ले गया था । चोरी के आवेदन पर थाना पूंजीपथरा में अज्ञात आरोपी पर अपराध क्रमांक 151/2024 धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । समय रहते वाहन चोरी की सूचना मिलते ही नवपदस्थ थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा तत्काल माल मुलाजिम की पतासाजी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देकर सभी थाना क्षेत्र में नाकेबंदी कर चोरी ट्रेलर वाहन की पतासाजी का पॉइंट दिया गया और अपने स्टाफ व ट्रक ड्राइवर को साथ लेकर घटनास्थल जाकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर CCTV चेक किये और मुखबीरों को सक्रिय किया गया । वाहन पतासाजी करते हुए संदेही कुलदीप सिंह को हिरासत में लिया गया । कुलदीप सिंह पूर्व में प्लांट ड्रायवरी का काम करता था, कुछ दिनों से खाली था जिसे वाहन के पास मंडराते देखा गया था । संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने वाहन चोरी कर सराईपाली जंगल में छिपा कर रखना बताया । *आरोपी कुलदीप सिंह पिता स्वर्गीय लोटन सिंह उम्र 30 साल निवासी बेलझरिया थाना मरवाही जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही (छत्तीसगढ़)* के मेमोरेंडम पर चोरी ट्रेलर वाहन सीजी 13 एएस 9155 कीमती 60 लाख रुपए तथा नगदी रकम 2,650 रुपए बजाफ्ता शुमार जप्त किया गया है । पूंजीपथरा पुलिस की तत्परता से वाहन चोरी के आरोपी को चंद घंटे में मय माल के साथ गिरफ्तार किया गया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर वाहन चोरी की त्वरित कार्यवाही में निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक जयराम सिदार, विजय एक्का, प्रधान आरक्षक राधेश्याम कमल, आरक्षक बालचंद राव, निर्दोश लकडा, सिकंदर तिर्की की अहम भूमिका रही है ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

रायगढ़, 27 अक्टूबर। केलो डेम के पास युवक और युवती से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार...

CHHATTISGARH NEWS

केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

रायगढ़, 27 अक्टूबर। केलो डेम के पास युवक और युवती से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार...

RAIGARH NEWS

केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

रायगढ़, 27 अक्टूबर। केलो डेम के पास युवक और युवती से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार...