spot_img
spot_img

केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार, युवती का मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़, 27 अक्टूबर। केलो डेम के पास युवक और युवती से मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार चौथे आरोपी मोहम्मद मोफिद आलम (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पीड़ित युवती का लूटा हुआ मोटोरोला मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और उसका मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में शामिल सभी चार आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई पूरी कर ली है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

महिला मित्र के साथ घूमने पर किया विवाद, फिर लूटपाट

पुलिस के अनुसार, जोगीडीपा निवासी सानू सारथी (22 वर्ष) ने 12 अक्टूबर 2026 को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 11 अक्टूबर की शाम वह अपनी महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डेम घूमने गया था। शाम करीब 7:30 बजे लौटते समय 3-4 अज्ञात युवक वहां पहुंचे और महिला मित्र के साथ घूमने को लेकर सवाल करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।

इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी की जेब से 1,500 रुपये, आईफोन 12 मिनी और उसकी महिला मित्र का मोटोरोला मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी बुलेट की चाबी भी फेंककर फरार हो गए। शिकायत पर कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 597/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 309(4) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पहले तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने नगर पुलिस अधीक्षक राहुल उईके और कोतवाली पुलिस को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों तथा गवाहों से पूछताछ कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सोहेल अंसारी (23 वर्ष), निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ और रणवीर कुमार (22 वर्ष), निवासी चेहराकला, जिला वैशाली (बिहार), वर्तमान पता उर्दना डीपापारा, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। इसके बाद तीसरे आरोपी रामकुमार मेहता (24 वर्ष), निवासी जिला सुपौल (बिहार), वर्तमान पता कुरमापाली, थाना कोतरारोड़, रायगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने रामकुमार मेहता के कब्जे से पीड़ित युवक का लूटा हुआ आईफोन और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AX 1602 जब्त की थी। पूछताछ में उसने युवती का मोटोरोला मोबाइल अपने फरार साथी मोहम्मद मोफिद आलम के पास होने की जानकारी दी थी।

गैरेज में पंचर बनाने का काम करता था आरोपी

पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद मोफिद आलम उर्दना-रायगढ़ मार्ग स्थित एक गैरेज में पंचर बनाने का काम करता था। वारदात के बाद से वह दुकान और घर से गायब था। कोतवाली थाना प्रभारी ने उसकी तलाश के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया था।

इसी दौरान आरोपी के गैरेज में दिखाई देने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पहचान संबंधी कार्रवाई के बाद पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके मेमोरेंडम के आधार पर युवती का लूटा हुआ मोटोरोला मोबाइल, वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और उसका मोबाइल फोन जब्त किया।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी मोहम्मद मोफिद आलम, पिता मो. महमुद आलम, निवासी राजीवनगर मिट्ठूमुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा और मुरली मनोहर पटेल की अहम भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध कर कानून से बचने की कोशिश करने वाले आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम नागरिकों की सुरक्षा और उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों पर त्वरित कार्रवाई पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

लोन दिलाने के नाम पर 1.93 लाख की ठगी, भिलाई से आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

जशपुर। लोन दिलाने का झांसा देकर सुरक्षा निधि के नाम पर 1 लाख 93 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में जशपुर पुलिस...

CHHATTISGARH NEWS

लोन दिलाने के नाम पर 1.93 लाख की ठगी, भिलाई से आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा

जशपुर। लोन दिलाने का झांसा देकर सुरक्षा निधि के नाम पर 1 लाख 93 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में जशपुर पुलिस...

RAIGARH NEWS

💥 केलो डेम में मारपीट कर लूट मचाने वालों की खैर नहीं! फरार चौथा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे🚨 रायगढ़ पुलिस का तगड़ा...

केलो डेम लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, युवती से लूटा गया मोबाइल बरामदकोतवाली पुलिस ने आरोपी से वारदात में प्रयुक्त मोटर सायकल और मोबाइल...